फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore truck accident - Joshi's both legs were amputated below the knees, 70 percent of his body was b

Indore: इंदौर ट्रक हादसा- जोशी के दोनों पैर घुटने के नीचे से कट गए थे, 70 प्रतिशत शरीर जल चुका था

Thu, 18 Sep 2025 06:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Sep 2025 06:01 AM IST
सार

पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों ने उसके शरीर के टूटे हिस्सों का भी परीक्षण किया। फिर उनके शरीर को दो परतों में पहले काली पाॅलिथीन में लपेटा। फिर सफेद कफन में लपेट कर परिजनों को सौंपा। हादसे के शिकार प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी का शरीर भी क्षत विक्षत मिला।

विज्ञापन
Indore: Indore truck accident - Joshi's both legs were amputated below the knees, 70 percent of his body was b
प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी वआईडीए कर्मचारी कैलाशचंद्र जोशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

सोमवार रात को एरोड्रम रोड पर हुए ट्रक हादसे में प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी और आईडीए कर्मचारी कैलाशचंद्र जोशी को भयावह मौत मिली। दोनों के परिजन अंतिम संस्कार के समय उनके चेहरा तक नहीं देख पाए।

विज्ञापन

दोनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें बताया गया कि ट्रक की चपेट में आने के बाद जोशी के दोनों पैर घुटनों के नीचे से कट गए थे। उनके पैर, छाती व हाथ के 70 प्रतिशत हिस्से चल चुके थे। त्वचा की सभी परतें जलने के कारण शरीर का मांस दिख रहा था। उनके शरीर में कई फ्रैक्चर थे। पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टरों ने उनके शरीर के टूटे हिस्सों का भी परीक्षण किया। फिर उनके शरीर को दो परतों में पहले काली पाॅलिथीन में लपेटा। फिर सफेद कफन में लपेट कर परिजनों को सौंपा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Indore News: दशहरे पर पतियों की हत्या करने वाली पत्नियों का पुतला दहन होगा, रावण नहीं शूर्पणखा जलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सोनी का शरीर भी क्षत विक्षत मिला
हादसे के शिकार प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी का शरीर भी क्षत विक्षत मिला। उनके सिर के एक भाग में सिर की हड्डी चकनाचूर हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके फेफड़े, दिल, गुर्दे और लीवर के हिस्से कटे-फटे थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को दो परतों में लपेट कर परिजनों को सौंपा गया। उनके भाई ने बताया कि हादसे के बाद उनकी जेब से आधार कार्ड मिला था। दो पुलिसवाले घर पर हादसे की जानकारी देने आए थे। मैं जिला अस्पताल पहुंचा तो देखा कि चेहरे का एक हिस्से बुरी तरह से फट गया था।

ये भी पढ़ें- Indore: अब इंदौर-सांवेर रोड पर बस ने ली तीन लोगों की जान, मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed