फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's daughter-in-law dies in Ahmedabad plane crash, Harpreet was going to meet her husband

Indore: अहमदाबाद विमान हादसे में इंदौर की बहू की मौत, अपने पति से मिलने जा रही थी हरप्रीत

Fri, 13 Jun 2025 12:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 13 Jun 2025 12:43 PM IST
सार

हरप्रीत ने पहले 19 जून का टिकट कराया था, लेकिन बेटे का जन्मदिन होने के कारण उन्होंने गुरुवार की फ्लाइट ली थी। हरप्रीत की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने के बाद राॅबी भी शुक्रवार को इंदौर आ रहे है।

विज्ञापन
Indore: Indore's daughter-in-law dies in Ahmedabad plane crash, Harpreet was going to meet her husband
हरप्रीत कौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों में इंदौर की एक महिला की भी मौत हुई है। वह अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी। पहले उन्होंने 19 जून का टिकट लिया था, लेकिन बाद में फ्लाइट बदल कर गुरुवार को रवाना हुई थी। विमान हादसे में अब तक 265 शव मलबे में मिल चुके है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें: अहमदाबाद में पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा, सिविल अस्पताल में घायलों से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र में रहने वाली हरप्रीत कौर अहमदाबाद से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई -171 में सवार हुई थी। राजमोहल्ला में रहने वाले होरा परिवार की बहू हरप्रीत के पति राॅबी होरा लंदन में काम करते है। हरप्रीत का मायका अहमदाबाद है। वह पहले इंदौर से अहमदाबाद गई थी और कुछ दिन अपने पिता से मिलने के लिए अहमदाबाद में रुकी थी।



हरप्रीत ने पहले 19 जून का टिकट कराया था, लेकिन पति का जन्मदिन होने के कारण उन्होंने गुरुवार की फ्लाइट ली थी। हरप्रीत की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने के बाद राॅबी भी शुक्रवार को इंदौर आ रहे है। यहां से वे अपने परिजनों के साथ फिर अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed