फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Congress candidate Akshay Bam filed nomination, Patwari said - our struggle with great streng

Indore LS Election: इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने भरा नामांकन, पटवारी बोले-हमारा संघर्ष बड़ी ताकत से

Wed, 24 Apr 2024 08:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Apr 2024 08:41 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के शराब माफिया से सरकार ने 35 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बांड भाजपा के खाते में डलवाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। वे बेरोजगारी, महंगाई के बजाए मांस, मछली के बारे में बात करते हैं।

विज्ञापन
Indore: Indore's Congress candidate Akshay Bam filed nomination, Patwari said - our struggle with great streng
सभा में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने बुधवार को नामांकन पर्चा निर्वाचन कार्यालय ने जमा किया। रैली से पहले मोतीतबेला चौराहे पर एक सभा हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संघर्ष का दौर चल रहा है। संघर्ष एक बडी ताकत से है, जो नियम कायदों को नहीं मानती है। वो ताकत देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। यह चुनाव हार-जीत का नहीं, संविधान की रक्षा का है।

विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि प्रदेश के शराब माफिया से सरकार ने 35 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बांड भाजपा के खाते में डलवाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। वे बेरोजगारी, महंगाई के बजाए मांस, मछली के बारे में बात करते हैं। पटवारी ने कहा कि सूरत में जनता को वोट डालने का अधिकार छीन लिया। वहां भाजपा का उम्मीदवार निर्विरोध जीत रहा है। भाजपा इसी तरह तानाशाही से देश चलाना चाहती है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने कहा कि तीन माह से कांग्रेस की लड़ाई कोर्ट में लड़ रहा हूं। आयकर विभाग ने कांग्रेस के खाते बंद कर दिए। 135 करोड़ खाते में से निकाल लिए गए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को निर्देश देना पड़ा। मुख्यमंत्री जेल भेजे जा रहे हैं। देश में अघोषित आपातकाल खत्म होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने कहा कि इंदौर आईआईटी, आईआईएम और कैट के लिए जाना जाता है। यह कांग्रेस की देन है। भाजपा के सांसद शंकर लालवानी निष्क्रिय साबित हुए। उनके कार्यकाल में इंदौर को कोई सौगात नहीं मिली। सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इंदौर स्वछता में नम्बर वन है, लेकिन अब भाजपा नगर निगम उसमें भी घोटाले कर रही है। 28 करोड़ का ड्रेनेज घोटाला सामने आया है। निगम घोटाले में भी नम्बर वन बनना चाहता है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत को लोकतांत्रिक देश दिया था, लेकिन भाजपा लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। जो मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बोलता है, उसे देशद्रोही करार दिया जाता है। सभा समाप्त होने के बाद रैली के साथ बम नामांकन भरने पहुंचे।  

कांग्रेस प्रत्याशी बम के पास है 56 करोड़ की संपत्ति

कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी से ज्यादा अमीर है, लालवानी के पास पौने दो करोड़ की संपत्ति है तो बम 56 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक है। बम लालवानी से 25 गुना ज्यादा अमीर है। उनके पास कैश, बैंक खातों और नकद के रुप में साढ़े आठ करोड़ रुपये है तो 47 करोड़ की अचल संपत्ति है। नामांकन के साथ प्रस्तुत किए गए संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार बम 14 लाख रूपये की रोलेक्स घड़ी पहनते है। उनके पास 217 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है। पत्नी रिचा के पास तीन किलो सोना है। पत्नी के पास 8 लाख रुपये की चांदी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed