फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Bombay Hospital intersection will be connected to the bypass, construction of a small bridge

Indore: इंदौर का बांबे अस्पताल चौराहा जुड़ेगा बायपास से, छोटे ब्रिज का निर्माण भी शुरू

Sat, 08 Jun 2024 07:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

प्राधिकरण ने कब्रिस्तान का कब्जा छोड़ने के लिए कमेटी पदाधिकारियों से चर्चा की है। अफसरों नेे बताया कि कमेटी को इसके बारे में नोटिस भी दिया जाएगा। तुलसी नगर से एंडवास एकेडमी तक चारलेन सड़क का काम भी जारी है।

विज्ञापन
Indore: Indore's Bombay Hospital intersection will be connected to the bypass, construction of a small bridge
तुलसी नगर ब्रिज का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें आचार संहिता हटने के बाद पुराने प्रोजेक्टों को गति मिलना शुरू हो गई है। एबी रोड को बांबे अस्पताल होते हुए बायपास से जोड़ने वाली सड़क पर नगर निगम ने ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। यह ब्रिज तुलसी नगर के समीप बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

पहले यहां छोटी पुलिया बनी हुई थी, जो संकरी थी। इससे यहां यातायात बाधित होता रहता था। पुरानी पुलिया को फिलहाल तोड़ा जा रहा है। यहां नगर निगम फोरलेन ब्रिज बनाएगा। डेढ़ साल पहले ही इंदौर विकास प्राधिकरण ने बांबे अस्तपाल से तुलसी नगर तक फोरलेन सड़क बनाई है।

विज्ञापन

 

अब इस सड़क को बायपास से जोड़ने की योजना है। प्राधिकरण बायपास से एंडवास एकेडमी स्कूल तक छह लेन सड़क बना चुका है, लेकिन खजराना कब्रिस्तान के कारण सड़क तुलसी नगर तक नहीं बन पाई है। प्राधिकरण पहले ही नए कब्रिस्तान के लिए जमीन कमेटी को दे दी थी, लेकिन कमेटी ने पुराने कब्रिस्तान का कब्जा भी नहीं छोड़ा अौर वहां पर शव दफनाने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण ने कब्रिस्तान का कब्जा छोड़ने के लिए कमेटी पदाधिकारियों से चर्चा की है। अफसरों नेे बताया कि कमेटी को इसके बारे में नोटिस भी दिया जाएगा। तुलसी नगर से एंडवास एकेडमी तक चारलेन सड़क का काम भी जारी है। डेढ़ साल के भीतर बीआरटीएस रोड से बांबे अस्तपताल होते हुए बायपास तक कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इस सड़क के बनने से एमआर-10 मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed