फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore empty-handed during Simhastha festival, already gifted with roads

Indore News: सिंहस्थ मद ना मिलने से रुका इंदौर का विकास, पहले मिल चुकी है सड़कों की सौगात

Thu, 12 Feb 2026 11:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Feb 2026 11:17 AM IST
सार

पिछले सिंहस्थ मेले के समय इंदौर विकास प्राधिकरण को 30 करोड़ रुपये सिंहस्थ मद में मिले थे। यह राशि एमआर-4 के निर्माण पर खर्च की गई थी, लेकिन वह सड़क अभी भी अधूरी है। इस रोड पर बस स्टैंड भी बनकर तैयार है लेकिन यहां से भी बसों का संचालन नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
Indore: Indore empty-handed during Simhastha festival, already gifted with roads
इंदौर उज्जैन मार्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहस्थ मद से इंदौर में कई विकास कार्य हुए हैं लेकिन इस बार ऐसा होता दिख नहीं रहा है। उज्जैन में ढाई साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अफसरों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 25 से ज्यादा विभागों को अलग-अलग निर्माणों की जिम्मेदारी दी गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश के बजट में भी सिंहस्थ के लिए राशि बढ़ाकर रखी जाएगी। 

विज्ञापन

सरकार का फोकस उज्जैन की कनेक्टिविटी और शिप्रा नदी के शुद्धिकरण पर है। अफसरों का अनुमान है कि सिंहस्थ मेले मेें करीब पंद्रह करोड़ लोग आ सकते हैं, उसके हिसाब से ही घाटों का विस्तार हो रहा है। साथ ही  मेला क्षेत्र  में आने वाले प्रोजेक्ट के डिजाइन तैयार हो रहे हैं। शाही स्नान के दिन  डेढ़ करोड़ से अधिक भक्तों के आने का अनुमान भी जताया जा रहा है। इंदौर-उज्जैन छह लेन का काम चल रहा है। वहीं इंदौर-उज्जैन फोरलेन का काम भी अब जल्दी ही शुरू होगा लेकिन इंदौर शहर के लिए अलग से कोई प्रोजेक्ट सिंहस्थ मद में मंजूर नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 

पिछले सिंहस्थ में बनी थी एमआर-4 सड़क

पिछले सिंहस्थ मेले के समय इंदौर विकास प्राधिकरण को 30 करोड़ रुपये सिंहस्थ मद में मिले थे। यह राशि एमआर-4 के निर्माण पर खर्च की गई थी। इसे लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से जोड़ा गया था। वर्ष 2004 के सिंहस्थ के समय रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास के अतिक्रमण हटाकर रोड चौड़ी की गई थी,लेकिन इस साल एमआर-12 सड़क इंदौर विकास प्राधिकरण अपने खर्च पर बना रहा है। इसके अलावा कुर्मेडी में बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है। इसका निर्माण भी प्राधिकरण ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed