{"_id":"66b4dd065ba8a29b530463b3","slug":"indore-indore-dubai-flight-stopped-now-flight-will-go-to-sharjah-four-days-a-week-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर-दुबई उड़ान बंद, अब सप्ताह मेें चार दिन शारजाह जाएगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर-दुबई उड़ान बंद, अब सप्ताह मेें चार दिन शारजाह जाएगी उड़ान
Thu, 08 Aug 2024 08:28 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:28 PM IST
सार
सप्ताह में जो विमान दो दिन दुबई जाता था और एक दिन शारजाह जाता था, लेकिन अब इंदौर से शारजाह के लिए चार दिन उड़ान संचालित होगी। शारजाह उड़ान में बिजनेस क्लास की सुविधा भी बढ़ाई गई हैै।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच साल पहले शुरू हुई इंदौर-दुबई उड़ान का संचालन एयर इंडिया ने बंद कर दिया है। अब इंदौर से शारजाह के लिए चार दिन की उड़ान रहेगी। दुबई और शारजाह के बीच की दूरी ज्यादा नहीं है, इसलिए इंदौर से दुबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं आएगी, लेकिन जिन यात्रियों को दुबई से दूसरे देशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ना होती है, उन्हें जरूर ज्यादा समय लगेगा। शारजाह की अपेक्षा दुबई से यूरोप व एशिया के अन्य देशों के लिए ज्यादा उड़ानें हैं।
विज्ञापन
इंदौर से दुबई उड़ान का संचालन होने के बाद इंदौर को अंतरर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिला था। इंदौर और उज्जैन संभाग से पर्यटन के अलावा कारोबार के सिलसिले में काफी लोग दुबई जाते थे। सप्ताह में यह विमान दो दिन दुबई जाता था और एक दिन शारजाह जाता था, लेकिन अब इंदौर से शारजाह के लिए चार दिन उड़ान संचालित होगी। शारजाह उड़ान में बिजनेस क्लास की सुविधा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात का दुबई एयरपोर्ट विश्व के व्यस्त विमानतलों में से एक है। यहां विमान पार्किंग को लेकर भी संकट रहता है। माना जा रहा है कि टाइम स्लाॅट नहीं मिलने के कारण इंदौर-दुबई उड़ान बंद हुई है। भविष्य में इंदौर से दुबई के लिए यह फिर शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
