फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore couple not found even on seventh day, rain halted search operation

Indore Couple Missing: सातवें दिन भी पता नहीं चला इंदौर के दंपति का, बारिश ने रोका खोज अभियान

Fri, 30 May 2025 06:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 May 2025 06:21 PM IST
सार

स्थानीय पुलिस ने नए सिरे से गाइड और स्कूटर संचालक से पूछताछ की, ताकि कुछ पता चल सके। जिस जगह पर स्कूटर लावरिस मिला था, वहां भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Indore: Indore couple not found even on seventh day, rain halted search operation
शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में लापता इंदौर के दंपति राजा और  सोनम रघुवंशी का सातवे दिन भी पता नहीं चल पाया है। वे शादी के बाद इंदौर से हनीमून मनाने गए थे। शुक्रवार सुबह डबल डेकर रुट पर बचाव दल पहुंचे, लेकिन तेज बारिश के कारण खोज अभियान गति नहीं पकड़ पाया। शिलांग में दो दिन तेज बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन

 

इस कारण दोनों को शुक्रवार को खोजा नहीं जा सका। उधर स्थानीय पुलिस ने नए सिरे से गाइड और स्कूटर संचालक से पूछताछ की, ताकि कुछ पता चल सके। जिस जगह पर स्कूटर लावरिस मिला था, वहां भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। शिलांग पहुंचे राजा और सोनम के भाई भी गांव के लोगों से मिल रहे है और इनाम की घोषणा के बारे में बता रहे है,ताकि यदि किसी ने उन्हें बंधक बनाया हो तो वे इनाम की राशि की घोषणा सुनकर उन्हें छोड़ दे ।

विज्ञापन

 

 

स्थानीय पुलिस अफसरों ने परिजनों को बताया कि बारिश थमने के बाद ही खोज अभियान शुरू हो सकेगा। आपको बता दें कि शिलांग के एसपी के नेतृत्व में बनी पुलिस की टीमें राजा रघुवंशी और सोनम को खोज रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम और राजा एक हजार सीढ़ियां उतरकर खाई वाले हिस्से में घूमने गए थे। उसके बाद से वे लापता हो गए, जबकि उनका स्कूटर मिल गया है। उनके बैग भी एक होम स्टे में मिले। अब तक मिले सुरागों की कड़ियां हादसे के बजाए किसी वारदात की तरफ इशारा कर रही हैं। अब  शनिवार को बारिश थमने के बाद खोज अभियान शुरू होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed