फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Illegal chowpatty removed from Annapurna area, traders angry, road will be built for Western Ring Road

Indore: अन्नपूर्णा क्षेत्र से हटाई अवैध चौपाटी, व्यापारी हुए नाराज, वेस्टर्न रिंग रोड के लिए बनेगी सड़क

Thu, 13 Jun 2024 02:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Jun 2024 02:51 PM IST
सार

अफसरों ने व्यापारियों से कहा कि चौपाटी के नाम पर शेड और पक्के निर्माण कर लिए गए। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई। व्यापारियों ने थोड़े दिन की मोहलत देने की मांग की, लेकिन अफसर नहीं माने। 

विज्ञापन
Indore: Illegal chowpatty removed from Annapurna area, traders angry, road will be built for Western Ring Road
अन्नपूर्णा क्षेत्र से हटाई अवैध चौपाटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम और प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अन्नपूर्णा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए। यहां अवैध चौपाटी भी बन चुकी थी। जिसे रिमूवल गैंग ने हटा दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान अफसरों को व्यापारियों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। नगर निगम यहां पश्चिम रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क बनाएगा। जिसकी चौड़ाई 40 मीटर सेे ज्यादा है।इसमें 100 से ज्यादा निर्माण बाधक है।

विज्ञापन

गुरुवार को रिमूवल गैंग के साथ प्रशासन और पुलिस के अफसर भी मौजूद थे। वे चौपाटी पर पहुंचे तो दुकानदारों ने अफसरों से कहा कि इस चौपाटी से उनका रोजगार जुड़ा है। क्षेत्र के रहवासियों के लिए भी यह एक सुविधा है। कम रुपयों में उन्हें सस्ते व्यजंन यहां मिलते हैै।

विज्ञापन

अफसरों ने व्यापारियों से कहा कि चौपाटी के नाम पर शेड और पक्के निर्माण कर लिए गए। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई। व्यापारियों ने थोड़े दिन की मोहलत देने की मांग की, लेकिन अफसर नहीं माने। इस दौरान एक व्यापारी ने अपने हाथ से ही खुद के गाल पर थप्पड़ मारना शुरू कर दिए। दूसरे व्यापारियों ने उन्हें रोका। इसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण, गुमटियां हटाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों का सख्त रवैया देेख दुकानों से सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिए। अब नगर निगम इस हिस्से में सड़क बनाएगा।

पश्चिमी क्षेत्र की रिंग रोड के आसपास की सर्विस रोड को भी अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा। सर्विस रोड पर भी कई लोगों नेे शेड व पक्के निर्माण कर सड़क का हिस्सा घेर लिया है। सड़क पर पार्किंग होने के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed