फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ignoring security arrangements proved costly, administration sealed three buildings

Indore: सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी करना पड़ा भारी, प्रशासन ने तीन बिल्डिंगों को किया सील

Thu, 27 Jun 2024 11:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Jun 2024 11:01 AM IST
सार

एसडीएम घनश्याम धनगर के साथ सुबह टीम सबसेे पहले सपना संगीता रोड स्थित विक्रम टाॅवर पहुंची। यहां अफसरों ने बिल्डिंग का मुआयना किया और सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पाई। एसटीएम जब टाॅवर सील करने लगे तो लोगों ने विरोध किया।

विज्ञापन
Indore: Ignoring security arrangements proved costly, administration sealed three buildings
विक्रम टाॅवर सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर शहर की बड़ी बिल्डिंगों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर प्रशासन ने गुरुवार को तीन बिल्डिंगों को सील कर दिया। अफसरों ने शहर की बिल्डिंगों को डेढ़ माह से ज्यादा का समय दिया था। इसके बावजूद फायर सेफ्टी सिस्टम कई बिल्डिंगों में नहीं मिले। बिल्डिंग सील करने के दौरान विवाद भी हुए,लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कार्यवाही बाधित नहीं हुई।

विज्ञापन

 

एसडीएम घनश्याम धनगर के साथ सुबह टीम सबसेे पहले सपना संगीता रोड स्थित विक्रम टाॅवर पहुंची। यहां अफसरों ने बिल्डिंग का मुआयना किया और सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पाई। एसटीएम जब टाॅवर सील करने लगे तो लोगों ने विरोध किया।

विज्ञापन


उनका कहना था कि टाॅवर में कई डाक्टरों के चैंबर है। रोज सैकड़ों मरीज आते है। क्लिनिक बंद होने से मरीजों को परेशान होना पड़ेगा, लेकिन उनकी बातें सुनकर अधिकारी नहीं माने। उन्होंने लगा कि जब टाॅवर में इतने लोग आते है तो फिर फायर सेफ्टी का ध्यान क्यों नहीं रखा जा रहा है। टाॅवर सील करने के बाद अफसरों की टीम स्टाइल अप बिल्डिंग में गई। इस बिल्डिंग को भी सील किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग की कराई छुट्टी

सपना संगीता रोड की मधुमिलन ग्रेस बिल्डिंग को सील करने से पहले अफसरों ने बिल्डिंग को खाली कराया। यहां कई दफ्तर संचालित होते है। सभी को ताला लगाकर बाहर निकलने को कहा। बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग क्लास संचालित होती है। संचालक को कोचिंग की छुट्टी कराने को कहा गया। इसके बाद इस बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed