{"_id":"6735b1d374d43908bd05ff7a","slug":"indore-how-will-bilawali-pond-become-encroachment-free-for-show-the-incomplete-farm-house-was-demolished-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: बिलावली तालाब कैसे होगा अतिक्रमण मुक्त- दिखावे के लिए अधूरा फार्म हाउस तोड़ा, दूसरे निर्माणों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: बिलावली तालाब कैसे होगा अतिक्रमण मुक्त- दिखावे के लिए अधूरा फार्म हाउस तोड़ा, दूसरे निर्माणों को छोड़ा
Thu, 14 Nov 2024 01:46 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:46 PM IST
सार
बिलावली तालाब के आसपास ग्रीन बेल्ट की जमीन है। यहां बड़ी संख्या में फार्म हाऊस और रिसाॅर्ट बने हुए है। ज्यादात फार्म हाउस नेता व अफसरों के है। इस कारण निगम अतिक्रमण दमदारी से नहीं हटा पाया।
विज्ञापन
फार्म हाउस को नगर निगम ने तोड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में नगर निगम ने तालाबों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान छेड़ दिया है। सिरपुर तालाब के बाद गुरुवार को टीम बिलावली तालाब के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। लेकिन यहां की गई कार्रवाई कोरा दिखावा नजर आई। एक अधूरा फॉर्म हाऊस तोड़ा गया, जबकि आसपास के अन्य फॉर्म हाऊस को बख्श दिया गया।
विज्ञापन
बिलावली तालाब के पास स्थित एक फॉर्म हाऊस को तोड़ा जाना था। फॉर्म हाऊस के एक हिस्से में लकड़ी की प्लाई रखने का गोडाउन भी बना था। पहले तो अफसर एक घंटे तक फार्म हाऊस के मालिक का इंतजार करते रहे, ताकि गोडाउन में रखा सामान हटाया जा सके, लेकिन कोई नहीं आया। फिर अफसर दिखावे के लिए पक्के निर्माण के कुछ हिस्सों को तोड़कर चले गए। जिस फॉर्म हाऊस को तोड़ा, उसके आसपास भी पांच फॉर्म हाऊसों का निर्माण हो रहा है, लेकिन उन्हें नहीं तोड़ा गया, जबकि मास्टर प्लान में बिलावली तालाब का हिस्सा ग्रीन बेल्ट में शामिल है। यहां निर्माण नहीं हो सकता है। एक पुलिस अफसर का फॉर्म हाऊस सड़क को घेरकर बनाया गया है, लेकिन उसे भी छोड़ दिया गया। नगर निगम ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर इंदौर के तालाबों के आसपास से अतिक्रमण हटा रहा है, लेकिन गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के बजाए खानापूर्ति ज्यादा की गई।
विज्ञापन
नेता व अफसरों के हैं फार्म हाऊस
बिलावली तालाब के आसपास ग्रीन बेल्ट की जमीन है। यहां बड़ी संख्या में फार्म हाऊस और रिसाॅर्ट बने हुए हैं। विवाह समारोह व अन्य पार्टियां भी रिसाॅर्ट में अक्सर होती हैं। ज्यादातर फार्म हाऊस नेता व अफसरों के हैं। इस कारण नगर निगम भी यहां अतिक्रमण दमदारी से नहीं हटा पाया। पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरे फॉर्म हाऊसों पर भी होगी कार्रवाई : कल्याणे
रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि फार्म हाऊस पर सामान पड़ा हुआ था। मालिक मौके पर नहीं आया। फार्म हाउस को पहले नोटिस दिया गया था। अन्य फार्म हाऊसों की जांच भी हो रही है। नोटिस के बाद दूसरे फार्म हाऊसों पर भी एक्शन लिया जाएगा।
