फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Hearing on Ram Mandir donations in Indore High Court on November 27, Digvijay will present his side.

Indore: राम मंदिर चंदे को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में 27 नंवबर को सुनवाई, दिग्विजय रखेंगे पक्ष

Tue, 11 Nov 2025 04:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Nov 2025 04:30 PM IST
सार

इस केस को लेकर पिछले माह भी सुनवाई हुई थी। तब सिंह इंदौर आए थे, लेकिन वे अपनी तरफ से कोर्ट में तथ्य पेश नहीं कर पाए। इसके बाद वे इंदौर के क्लाथ मार्केट गए थे और मुस्लिम कर्मचारियों को कपड़ों की दुकानों से निकाले जाने के विरोध में सराफा थाने गए थे।

विज्ञापन
Indore: Hearing on Ram Mandir donations in Indore High Court on November 27, Digvijay will present his side.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर हाईकोर्ट में राम मंदिर का चंदा एकत्र किए जाने में जनहित याचिका लगी है। जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। याचिका में वकील रवींद्र सिंह छाबड़ा ने अपना पक्ष रखा और कोर्ट से यह भी कहा कि कोर्ट के सामने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस मामले में अपने तथ्य रखना चाहते है। कोर्ट ने उन्हें 27 नबंवर को पेश होकर तथ्य रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन

 

वकील ने इसकी जानकारी सिंह को दे दी है। वे इंदौर में 27 नंवबर को आएंगे। इस केस को लेकर पिछले माह भी सुनवाई हुई थी। तब सिंह इंदौर आए थे, लेकिन वे अपनी तरफ से कोर्ट में तथ्य पेश नहीं कर पाए। इसके बाद वे इंदौर के क्लाथ मार्केट गए थे और मुस्लिम कर्मचारियों को कपड़ों की दुकानों से निकाले जाने के विरोध में सराफा थाने गए थे। तब हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भी उनका विरोध करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

 

यह है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वर्ष 2021 में राम मंदिर के लिए एकत्र किए जा रहे चंदे को लेकर एक याचिका इंदौर हाईकोर्ट में लगाई थी। उन्होंने कहा था कि मंदिर के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है। इस कारण देश में कई सांप्रदायिक घटनाएं भी हुई है। उन्हें रोक पाने में प्रदेशों की पुलिस अफसल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दे कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से जनता चंदा दे रही थी, तब दिग्विजय सिंह ने भी एक लाख रुपये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिए थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग की थी कि विश्व हिन्दू परिषद पुराने चंदे का हिसाब भी सार्वजनिक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed