फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: He did love jihad by changing his name, started threatening the girl after getting to know the truth

Indore: नाम बदलकर किया लव जिहाद, हकीकत पता चलने पर देने लगा युवती को धमकी

Sun, 04 May 2025 05:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 04 May 2025 05:13 PM IST
सार

युवती ने भाई को सारी बातें बताई। भाई ने युवक को अपनी बहन से दूर रहने की हिदायत दी तो वह उसे भी धमकाने लगा और परिवार को काटने की धमकी देने लगा। आखिरकार युवती द्वारकापुरी थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत की। 

विज्ञापन
Indore: He did love jihad by changing his name, started threatening the girl after getting to know the truth
इंदौर में लव जिहाद का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला सामने  आया है। मुसलिम युवक मोहम्मद कामरान ने सोशल मीडिया पर करण बनकर एक युवती से दोस्ती की। उससे मिलने लगा और दोस्ती भी कर ली। युवती को जब पता चला कि करन उसका असली नाम नहीं है तो उसने कामरान से बातचीत बंद कर दी, लेकिन युवक उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। युवती ने फिर भी उससे बात नहीं की तो फिर उसने युवती के माता-पिता को काटने की धमकी दी।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:  इंदौर में अब मास्टर प्लान की सड़कें बनेंगीं, चंद्रभागा सड़क का काम शुरू

विज्ञापन

युवती ने परिवार की एक महिला रिश्तेदार को यह बात बताई। उनसे कामरान से कहा कि वह युवती की पीछा छोड़ दे। कामरान ने महिला को धमकाया कि तुम बीच में से हट जाना नहीं तो फिर अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



युवती ने भाई को सारी बातें बताई। भाई ने युवक को अपनी बहन से दूर रहने की हिदायत दी तो वह उसे भी धमकाने लगा और परिवार को काटने की धमकी देने लगा। आखिरकार युवती द्वारकापुरी थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ की धारा में शिकायत दर्ज कराई। जब यह बात हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को पता चली तो वे थाने पहुंचे और लव जिहाद की धारा में केस दर्ज कराने की मांग करने लगे। उन्होंने थाने पर प्रदर्शन किया और पुलिस अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि क्षेत्र में कई अल्पसंख्यक युवक नाम बदलकर रहते है। पुलिस किराएदारों की तस्दीक नहीं करती है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed