फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now master plan roads will be built in Indore, work on Chandrabhaga road has started

Indore: इंदौर में अब मास्टर प्लान की सड़कें बनेंगीं, चंद्रभागा सड़क का काम शुरू

Sun, 04 May 2025 12:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 04 May 2025 12:41 PM IST
सार

अफसरों ने बताया कि सड़क निर्माण से पहले सीवरजे और नर्मदा लाइन भी बिछाई जा रही है। इसके अलावा स्टार्म वाटर लाइन भी बिछेगी,ताकि भविष्य में सड़क खोदने की नौबत न आए। यह इलाका ढलान और ऊंचाई वाला है। 

विज्ञापन
Indore: Now master plan roads will be built in Indore, work on Chandrabhaga road has started
सड़क निर्माण शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने शहर की 23 सड़कों के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए है। नगर निगम मास्टर की सड़कों से बाधक हिस्से हटाने का काम कर चुका है और अब सड़क भी बनने लगी है। चंद्रभागा से कलालकुई मसजिद तक 80 फीट चौड़ाई में सड़क बनाने का काम शुरू हो चुका है। सड़क पर खुदाई कर सीवरेज के पाइप बिछाए जा रहे है। डेढ़ माह बाद सड़क के बेस का काम शुरू होगा।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: नीट एग्जाम में इस बार बड़े बदलाव, 28 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कड़ी नजर

विज्ञापन

 

पिछले माह इस सड़क से 25 बाधक निर्माणों को नगर निगम ने हटाया था। तब उसका विरोध भी हुआ था, लेकिन सड़क बनने के बाद इस हिस्से का ट्रैफिक आसान हो जाएगा। पहले यहां सड़क कही 40 तो कही 60 फीट चौड़ी थी। अब समान चौड़ाई में सड़क बनेगी। इस सड़क के बनने से गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड की कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी। अभी सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या मध्य क्षेत्र में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसरों ने बताया कि सड़क निर्माण से पहले सीवरजे और नर्मदा लाइन भी बिछाई जा रही है। इसके अलावा स्टार्म वाटर लाइन भी बिछेगी,ताकि भविष्य में सड़क खोदने की नौबत न आए। यह इलाका ढलान और ऊंचाई वाला है। यहां जलजमाव की समस्या न आए, इसलिए जल निकासी के लिए भी बड़े पाइप बिछाए जा रहे है। जल्दी ही शहर की अन्य मास्टर प्लान सड़कों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। तीन साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगेगा। इसे देखते हुए उज्जैन मार्ग से जुड़ने वाली एमआर-4 और एमआर-12 को प्राथमिकता के साथ बनाया जाएगा। एमआर-12 रोड़ इंदौर विकास प्राधिकरण बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed