फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Half the city remained stuck in traffic jam, vehicles kept moving all day long.

Indore:आधा शहर रहा ट्रैफिक जाम की गिरफ्त में, दिनभर गुत्थम-गुत्था होते रहे वाहन

Sat, 25 Nov 2023 10:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 Nov 2023 10:00 PM IST
सार

जुलूस के कारण  एमजी रोड, रीगल तिराहा, हरसिद्धि, कलेक्टोरेट चौराहा सहित कई स्थानों पर बार-बार यातायात बाधित होता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल बसों को हुई,क्योकि ट्रैफिक जाम के कारण स्कूली बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने के लिए बसें नहीं जा पा रही थी।

विज्ञापन
Indore: Half the city remained stuck in traffic jam, vehicles kept moving all day long.
शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित होता रहा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर के मध्य क्षेत्र में निकले सिख समाज के जुलूस के कारण शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती रही। खासकर मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र का हिस्सा प्रभावित हुआ, लेकिन शाम को श्रमिक क्षेत्र और मरीमाता क्षेत्र में भी वाहन गुत्थम गुत्था होते नजर आए, क्योकि मध्य हिस्से में ट्रैफिक रोके जाने के कारण इन हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। 
विज्ञापन

दोपहर में ही राजवाड़ा, जवाहर मार्ग की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया था। इसके बाद पहले सुभाष मार्ग पर ट्रैफिक का लोड बढ़ा और वाहनों की कतारें लग गई। 
विज्ञापन


पलासिया और विजय नगर की तरफ आने वाले वाहनों ने स्वदेशी मिल, परदेशीपुरा होते हुए जाने का रास्ता अपनाया, लेकिन ब्रिज पर भी दोपहर तीन बजे से डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जाम से बचने के लिए वाहन चालक एमआर-4 से भागीरथपुरा मार्ग की तरफ जाने लगे, लेकिन वहां भी कुछ देर बाद ट्रैफिक रेंगता नजर आया। इन हिस्सों में ट्रैफिक को संभालने के लिए यातायात पुलिस जवान नजर नहीं अाए। ट्रैफिक जाम हटाने के लिए स्थानीय रहवासियों ने मोर्चा संभाला और यातायात को सुचारु करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस के कारण  एमजी रोड, रीगल तिराहा, हरसिद्धि, कलेक्टोरेट चौराहा सहित कई स्थानों पर बार-बार यातायात बाधित होता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल बसों को हुई,क्योकि ट्रैफिक जाम के कारण स्कूली बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने के लिए बसें नहीं जा पा रही थी और पालकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed