{"_id":"6731c57af437011f9c00c753","slug":"indore-government-holiday-on-chhoti-diwali-in-indore-on-tuesday-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में मंगलवार को छोटी दीपावली पर सरकारी अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में मंगलवार को छोटी दीपावली पर सरकारी अवकाश
Mon, 11 Nov 2024 02:21 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:21 PM IST
सार
पहले इंदौर में 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उसे कलेक्टर ने निरस्त कर दिया था। अब 12 नवबंर को देवउठनी ग्यारस पर सरकारी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
इंदौर में छोटी दीपावली पर सरकारी अवकाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में मंगलवार 12 नवंबर को शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। सरकारी दफ्तरों के अलावा स्कूल व काॅलेज भी बंद रहेंगे।इंदौर में देवीउठनी ग्यारस मंगलवार को मनाई जा रही है। इसे भी इंदौरवासी छोटी दीपावाली की तरह मनाते है और पटाखे भी छोड़ते है।
विज्ञापन
पहले इंदौर में 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उसे कलेक्टर ने निरस्त कर दिया था। अब 12 नवबंर को देवउठनी ग्यारस पर सरकारी अवकाश रहेगा। अवकाश की सूचना सभी शासकीय व निजी स्कूल काॅलेजों में भेज दी गई है।
विज्ञापन
स्कूल संचालकों ने भी सूचना बोर्ड व पालकों के वाट्सअप ग्रुपों पर अवकाश की जानकारी पालकों को दे दी है।
