फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Girl reached relative's house after consuming poison, died

Indore: जहर खाकर मां के पास पहुंची युवती, गोद में सिर रख रोई फिर अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 28 Mar 2024 08:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 28 Mar 2024 08:40 PM IST
सार

घटना इंदौर केे आजाद नगर क्षेत्र की है। युवती शिवानी पिता दीपक यादव एक कैटरिंग स्टाॅफ में थी। वह अपने घर मेें अकेली थी और उसने जहर खा लिया। इसके बाद अपने रिश्तेदार चंदन के यहां चली गई।
 

विज्ञापन
Indore: Girl reached relative's house after consuming poison, died
युवती ने जहर खाकर जान दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंची और रिश्तेदारों को मां के पास ले जाने के लिए कहा। रिश्तेदारों को पता चला कि वह जहरीली वस्तु खाकर आई है तो वे उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले युवती की एक सहेली ने भी आत्महत्या कर ली थी। तब से ही युवती अवसाद में थी।

विज्ञापन


घटना इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र की है। युवती शिवानी पिता दीपक यादव एक कैटरिंग कारोबारी के स्टाॅफ में थी। वह अपने घर में अकेली थी और उसने जहर खा लिया। इसके बाद अपने रिश्तेदार चंदन के यहां चली गई। चंदन से उसने कहा कि वह उसे उसकी मां के पास लेकर चले। चंदन पहले उसे उसकी मां के पास लेकर गया। मां की गोद में शिवानी ने सिर रखा और रोने लगी। जब उसे उलटियां होने लगी तो परिजन घबरा गए और उससे वजह पूछी तब उनसे बताया कि वह जहर खाकर आई है। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को परिजनों ने बताया कि शिवानी की एक सहेली विज्ञान नगर में रहती है। कुछ दिन पहले उनसे सुसाइड कर लिया था। वह शिवानी की अच्छी दोस्त थी। सहेली की मौत से शिवानी भी दुखी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को छोड़ दिया था
पुलिस को यह भी पता चला है कि शिवानी ने लव मैरेज की थी, लेकिन पति से उसके विवाद होने लगे और वह पति से अलग रहने लगी थी। वह अपने माता-पिता के साथ रहने के बजाए अलग कमरा किराए पर लेकर रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed