फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Girder launched for double decker bridge in Indore, bridge will be built by adding 247 girders.

Indore: इंदौर में डबल डेकर ब्रिज के लिए गर्डर लांच, 247 गर्डर जोड़कर बनेगा ब्रिज

Thu, 26 Dec 2024 09:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Dec 2024 09:05 PM IST
सार

नए साल में ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस तरह का डबल डेकर ब्रिज अभी तक प्रदेश में किसी भी शहर में नहीं बना है। इंदौर में अब राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा पर भी डबल डेकर ब्रिज के लिए प्राधिकरण सर्वे करा रहा है। यहां भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है।

विज्ञापन
Indore: Girder launched for double decker bridge in Indore, bridge will be built by adding 247 girders.
ब्रिज के लिए गर्डर लांच हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज के दूसरे हिस्से का काम शुरू हो चुका है। इसकी ऊंचाई जमीन से 70 फीट है। इसके लिए गर्डर लांच करने का काम शुरू हो गया। बुधवार देर रात पहली गर्डर पिलरों पर रखी गई। अब हर दिन एक-एक कर 247 गर्डर लांच की जाएगी। इसके बाद ब्रिज पर बेस बनाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन

 

लवकुश चौराहे पर आकार ले रहे डबल डेकर ब्रिज में से एक ब्रिज तैयार हो चुका है। उसे यातायात के खोला जा चुका है। नया ब्रिज उस ब्रिज और मेट्रो ट्रेक के 20 फीट उपर से क्रास होगा। डेढ़ सौ करोड़ की लागत से इस ब्रिज का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण करा रहा है।

विज्ञापन

 

पिलरों पर गर्डर रखने के लिए विशेष क्रेन की मदद ली जा रही है। लवकुश चौराहे पर दिनभर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। इस कारण देर रात गर्डर रखने का काम शुरू किया गया। एक गर्डर का वजन 12 टन है। कुल तीन हजार टन के गर्डर पिलरों पर रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नए साल में ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस तरह का डबल डेकर ब्रिज अभी तक प्रदेश में किसी भी शहर में नहीं बना है। इंदौर में अब राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा पर भी डबल डेकर ब्रिज के लिए प्राधिकरण सर्वे करा रहा है। यहां भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed