फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Garage operator murdered in Indore, the accused used to stop people from going to the garage

Indore: इंदौर में दोस्त ने छोटी सी बात पर किया दोस्त का कत्ल,अस्पताल में परिवार वालों का हंगामा

Mon, 06 Jan 2025 01:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Jan 2025 01:52 PM IST
सार

इंदौर में दो दोस्तों की बीच छोटी सी बात पर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल का समय पर उपचार नहीं होने के कारण परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
 

विज्ञापन
Indore: Garage operator murdered in Indore, the accused used to stop people from going to the garage
आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। लहूलुहान हालत में परिजन युवक को लेकर अस्पताल गए। वहां खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन

 

घटना रावजी बाजार के गाड़ी अड्डा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले राज कुशवाह पिता लल्लू कुशवाह की रोहन पिता राजू वर्मा ने हत्या कर दी। राज का गैरेज है। रोहन अक्सर लोगों को कहता था कि राज के गैरेज में गाड़ी न सुधरवाएं, वो ज्यादा पैसे लेते है। इसी बात को लेकर राज और रोहन के बीच हफ्तेभर से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन



रविवार रात को रोहन अपने दो दोस्तों के साथ मल्हार मेगा माॅल  आया था। तब रोहन का राज के पास काॅल आया और वह गालियां देने लगा। उनसे राज को गाड़ी अड्डा क्षेत्र में बुलाया। रोहन उसके साथ शुभम व राजेश धीमान के साथ था। राज अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा तो फिर उसके और रोहन के बीच विवाद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बात इतनी बढ़ गई कि रोहन ने चाकू मारकर राज के पेट और पैर पर वार कर दिया और भाग गया। इसके बाद दोस्त राज को लेकर अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। समय पर उपचार नहीं होने के कारण परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

 

संयोगितागंज थाने के पुलिस बल ने अस्पताल जाकर मोर्चा संभाला और स्थिति नियंत्रित की। सोमवार सुबह राज के परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया और फरार  आरोपी को पकड़े और फांसी की सजा देने की मांग की।



परिजनों ने कहा कि आरोपियों के मकान भी तोड़े जाए। राज क्षेत्र में चाचा-चाची के साथ रहता था। उसके माता-पिता की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। राज का एक भाई भी है। राज ने पहले गाड़ी सुधारने का काम सीखा था, फिर खुद का गैरेज खोल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed