फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four women stripped a woman, beat her up and paraded her around the village.

Indore Crime: इंदौर शर्मसार! चार औरतों ने महिला को पीटा और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, लोग बनाते रहे वीडियो

Wed, 27 Mar 2024 12:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Mar 2024 12:38 PM IST
सार

इंदौर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया फिर गांव में घुमाया गया। ऐसा करने वाली भी महिलाएं थी। पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: Four women stripped a woman, beat her up and paraded her around the village.
महिला के कपड़े फाड़े और पिटाई की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के समीप गौतमपुरा में चार महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से सीढ़ियों से घसीटते हुए निकाला और डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गांव की गली में घुमाया। गांव के लोग यह सब मूक दर्शक बनकर देखते रहे।

विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चारों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपनी सास को मंदसौर लेकर जाने से नाराज थी। इस बात को लेकर उसने अपनी सहेलियां के साथ इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद से ही उसने पीडि़ता से रंजिश पाल रखी थी। इस घटना का पता जब पुलिस को चला तो वह गांव पहुंची और चारों आरोपी महिलाएं गिरफ्तार की गई।
विज्ञापन


रोकने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग
गांव में आरोपी महिला जब पीड़िता के यहां गई तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि तू मेरी सास को लेकर क्यों गई। इसके बाद उसे घर से घसीटते हुए गली में ले आई और पाइप और डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद चारों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीण महिलाओ को रोकने के बजाए वीडियो बनाने लगे। पीड़िता और आरोपी महिला की सास आपस में बात करती थी। यह उसकी बहू को पसंद नहीं था। पीड़िता उसकी सास को लेकर मंदसौर गई थी। इससे वह और नाराज हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए चारों महिलाओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed