{"_id":"63288c0adfd7e00b20622519","slug":"indore-four-shops-destroyed-by-fire-in-gnt-market-extinguished-after-seven-hours-of-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: जीएनटी मार्केट में आग से चार दुकानें और दो पीठे खाक, सात घंटे की मशक्कत के बाद बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: जीएनटी मार्केट में आग से चार दुकानें और दो पीठे खाक, सात घंटे की मशक्कत के बाद बुझी
Mon, 19 Sep 2022 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 09:04 PM IST
सार
इंदौर के प्रसिद्ध जीएनटी मार्केट में आग लग गई। हादसा सोमवार तड़के हुआ था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं।
विज्ञापन
इंदौर के जीएनटी मार्केट में आग लगने की घटना हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लकड़ी के बाजार जीएनटी मार्केट में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग ने चार दुकानों और दो पीठों को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड को सात घंटे आग पर काबू पाने में लग गए। आग लगने के कारण अस्पष्ट हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार तड़के हुआ था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया गया कि पीठे में लकड़ी की बल्लियों के साथ बड़े पाट रखे हुए थे। आगे की दुकानों में खिड़की दरवाजे बनाने का काम किया जाता है। इससे आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि आग बड़ी थी। तमाम प्रयासों के बाद भी करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका है। सुबह चार बजे से 11 बजे तक कोशिश करते रहे। आग अगर और बढ़ती तो कई दुकानों को चपेट में ले लती। बताया जा रहा है कि आग से दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। मार्केट में पीठे और दुकानें बादल सिंह, सुरेश शर्मा और अशोक साहू के बताए जा रहे हैं।