फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Flights to Ahmedabad and Jaipur cancelled, Delhi flight delayed due to fog

Indore: अहमदाबाद और जयपुर की उड़ानें हुई निरस्त, कोहरे के कारण दिल्ली की उड़ान लेट

Tue, 26 Dec 2023 06:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 26 Dec 2023 06:30 PM IST
सार

 सुबह दिल्ली एयरपोर्ट घने कोहरे की चपेट में था। इस कारण विमान दिल्ली से दूसरे देश और शहरों  में जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई। दिल्ली से इंदौर आने वाले विमान भी देरी से उड़ान भर सके। 

विज्ञापन
Indore: Flights to Ahmedabad and Jaipur cancelled, Delhi flight delayed due to fog
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मौसम के कारण उड़ानें भी प्रभावित हो रही है। मंगलवार को इंदौर से अहमदाबाद और जयपुर की उड़ान रद्द हो गई,जबकि दिल्ली में सुबह कोहरे के कारण उड़ानें लेट हुई। इस कारण सुबह दिल्ली से इंदौर आने वाली उड़ान भी देरी से पहुंची।

विज्ञापन

इंदौर से अहमदबाद के लिए जाने वाला विमान उड़ान नहीं भर सका। जिन यात्रियों ने यात्रा के लिए टिकट लिए थे। उन्हें एयर लाइंस कंपनी ने सूचना दी। इससे यात्री नाराज हो गए और दूसरे साधनों से अहमदाबाद पहुंचे।

विज्ञापन


इसके अलावा जयपुर की उड़ान भी निरस्त होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सुबह दिल्ली एयरपोर्ट घने कोहरे की चपेट में था। इस कारण विमान दिल्ली से दूसरे देर और शहरों में जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई। दिल्ली से इंदौर आने वाले विमान भी देरी से उड़ान भर सके। इस कारण दिनभर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा

पश्चिम विक्षोभ के प्रदेश में सक्रिय होने के कारण बादल छाए हुए है। इस कारण ठंड के तेवर मंद हो गए है। रात का पारा 15.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था, जबकि दिन का तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।



मौसम केंद्र के अनुसार 29 दिसंबर से पश्चिम विक्षोभ असर दिखाएंगा। इसका असर चार जनवरी तक रहेगा। कुछ इलाकों में इस कारण हल्की बारिश हो सकती है, वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा बांदी होगी और बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed