Indore: इंदौर में नए कोविड वेरिएंट बी.2.86 का पहला केस मिला, मरीज की हालत ठीक
डाक्टरों का कहना है कि इस नए वेरिएंट में अधिक म्यूटेशन की क्षमता है, लेकिन इससे ज़्यादा खतरा नहीं है। इससे बिल्कुल नया माना जा रहा हैं और इसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में कोरोना के नए वेरिएंट बी.2.86 का मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित मरीज के सेंपल की जांच के बाद इसकी जानकारी अरबिंदो अस्पताल को मिली। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है।
कोरोना संक्रमित मरीजों की इंदौर के अस्पताल में हर 15 दिन में कॉविड की स्क्रीनिंग की जा रही थी, जिसमे एक कोविड पॉजिटिव मरीज में नए वेरिएंट का पता चला। 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज एरोड्रम क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। मरीज दूसरे शहर से इंदौर आया था। स्वास्थ्य विभाग मरीज के संपर्क में आए लोगों के सेंपल भी ले रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाया जा सके।
डाक्टरों का कहना है कि इस नए वेरिएंट में अधिक म्यूटेशन की क्षमता है, लेकिन इससे ज़्यादा खतरा नहीं है। इससे बिल्कुल नया माना जा रहा हैं और इसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है। इंदौर में बुधवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। गुरुवार को कोराना से ठीक होने के बाद तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। फिलहाल शहर में आठ एक्टिव मरीज है।
डॉ. विनोद भंडारी ने कहा कि नए वेरिएंट के मरीज में भी सर्दी, बुखार के लक्षण थे, लेकिन उसकी हालत ठीक है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की हैं, और नए वेरिएंट के प्रति सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक सर्विलाॅन्स आफिसर डाॅ. अमित मालकार का कहना है कि इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के सेंपल एम्स में भेजे जा रहे है। एरोड्रम क्षेत्र के मरीज के सेंपल भी भेेजे गए है। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि नया वेरिएंट अेामिक्राॅन जैसा ही है। यह ज्यादा घातक नहीं है। लोक सामाजिक दूरी और मास्क पहन कर संक्रमण से बच सकते है।
