फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire in Indore's Industry House building, more than 50 people evacuated safely.

Indore:इंदौर की इंडस्ट्री हाऊस बिल्डिंग में आग, 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Wed, 13 Mar 2024 08:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Mar 2024 08:54 PM IST
सार

धुंआ निकालने के लिए केबिनों के शीशे फोड़ दिए। जब धुंंआ थोड़ा कम हुआ तो उपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने के प्रयास तेज हुए। इंडस्ट्री हाउस में लगी आगे के बाद लोग जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए और मदद मिलने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
Indore: Fire in Indore's Industry House building, more than 50 people evacuated safely.
इंडस्ट्री हाउस में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एबी रोड स्थित इंडस्ट्री हाउस में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई। आग चौथी और पांचवीं मंजिल में लगी। इससे ऊपरी मंजिलों पर लोग फंस गए। ज्यादातर लोग धुएं से बचने के लिए छत पर चले गए थे। आग पर काबू पाने के बाद फायरब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाला। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

आग लगने की घटना चौथे माले पर एक डिटेक्टिव एजेंसी के दफ्तर के एसी में लगी थी। कुछ ही देर में पास के दफ्तर के पर्दों ने आग पकड़ ली। चौथी मंजिल के लोग तो आग की खबर लगते ही नीचे उतर गए, लेकिन उपरी मंजिलों के लोग काॅरिडोर में धुंआ भरने के कारण नीचे नहीं आ पाए।

विज्ञापन


चौथी मंजिल पर ज्यादा धुंआ होने की वजह से पास की बिल्डिंग पर चढ़कर फायर ब्रिगेड ने आग पर पानी की बौछार की। धुंआ निकालने के लिए केबिनों के शीशे फोड़ दिए। जब धुंंआ थोड़ा कम हुआ तो उपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने के प्रयास तेज हुए। इंडस्ट्री हाउस में लगी आगे के बाद लोग जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए और मदद मिलने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी हाॅल फायर स्टेशन के प्रभारी सुशील दुबे गैस मास्क पहन कर पांचवी मंजिल पर गए और 26 लोगों को अपने साथ सीढि़यों के रास्ते लेकर नीचे आए। अपने साथ वे ढेर सारे गीले कपड़े लेकर गए थे। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग मुंह पर गीला कपड़ा लगा कर नीचे आए।

इसके बाद 13 लोग नीचे आए। 50 से ज्यादा लोगों को बारी-बारी से सुरक्षित निकाल लिया गया। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में दमकल भी मौके पर पहुंच गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर हैं।

विमानतल से मंगाया फायर ब्रिगेड वाहन

आग लगने की घटना की जब कलेक्टर आशीष सिंह को खबर मिली, तब वे मुख्यमंत्री मोहन यादव की आगवानी के लिए एयरपोर्ट पर थे। उन्होंने विमानतल के वरिष्ठ अफसरों से चर्चा की और लंबी ऊंचाई तक पानी की बौछार करने वाले फायर ब्रिगेड के वाहन को मौके पर भेजा। उससे भी आग बुझाने में मदद मिली। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बिल्डिंग में 35 से ज्यादा दफ्तर संचालित होते है और 27 साल पहले बिल्डिंग का निर्माण हुआ था। तब इंडस्ट्री हाउस की गिनती इंदौर की सबसे ऊंची बिल्डिंगों में होती थी।

बीआरटीएस पर ट्रैफिक जाम

आग लगने की वजह से पलासिया से विजय नगर की तरफ जाने वाले वाहन बस लेन से होकर गुजरने लगे। रोड का एक हिस्सा बंद होने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। बस लेन में सिटी बसे, एम्बुलेंस भी देर तक फंसी रही।

चारों तरफ धुंआ था, सांस नहीं ले पा रहे थे

छठी मंजिल के एक दफ्तर में काम करने वाले विजय यादव ने बताया बिल्डिंग से धुंआ दिखाई देने लगा तो हमें पता चला कि आग हमारी ही बिल्डिंग में लगी है। बिजली बंद होने से काॅरिडोर में अंधेरा हो गया था और चौथी मंजिल का काला धुंआ हमारे फ्लोर पर भी आने लगा। इससे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।जान बचाने के लिए हम छत पर चढ़ गए, ताकि सांस लेने में तकलीफ न हो। हम डेढ़ घंटे तक छत पर फंसे रहे। बाद में हमें फायरब्रिगेडकर्मियों ने निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed