फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore fire accident dhar road super speciality hospital indore

Indore News: धार रोड पर दुकानों में आग लगी, सुपर स्पेशलिटी की एंबुलेंस भी जली

Sun, 17 Mar 2024 10:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 17 Mar 2024 10:43 AM IST
सार

इंदौर में शनिवार को देर रात तक आग लगने की घटनाएं होती रहीं, छोटी ग्वालटोली हादसे के बाद दो अन्य जगह भी आग लगी। 
 

विज्ञापन
indore fire accident dhar road super speciality hospital indore
एंबुलेंस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पिछले एक सप्ताह से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार को ही छोटी ग्वालटोली की कई दुकानों में आग लगने के घटना होने के बाद शनिवार शाम को एक अन्य घटना में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस में आग लग गई। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों के मुताबिक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। उन्हें सूचना मिली थी कि सुपर स्पेशलिटी के पास पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में आग लगी है। इसके बाद दमकल की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। फायर कर्मियों ने करीब साढ़े तीन हजार लीटर पानी डालने के बाद आग को बुझाया। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने पार्किंग से गाड़ी निकाली
अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि एम्बुलेंस पार्किंग में खड़ी थी। अचानक ही इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। कुछ देर के बाद पूरी एंबुलेंस अंदर से जल उठी। जब तक फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। एंबुलेंस में आग लगते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को हटाया और खुद भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


धार रोड पर भी दो दुकानें जली
फायर बिग्रेड के मुताबिक शनिवार को रात में ही धार रोड पर दो दुकानों में आग लग गई। यहां गिफ्ट आयटम के साथ एमपी ऑनलाइन की दुकानें भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। रात में सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद दुकानों में लगी आग पर काबू किया गया। यहां पर भी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed