फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fast trial run of metro will happen in Indore within two months, operation of metro will be difficult

Indore: इंदौर मेें दो माह के भीतर होगा मेट्रो का फास्ट ट्रायल रन, मेेट्रो का संचालन इस साल मुश्किल

Sat, 08 Jun 2024 09:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Jun 2024 09:43 PM IST
सार

वर्ष 2024 सितंबर तक 17 किलोमीटर हिस्से तक मेट्रो के संचालन की घोषणा की गई थी, लेकिन इस साल मेेट्रो का संचालन संभव नहीं है,क्योकि अभी मेट्रो स्टेशन तैयार नहीं हो पाए है। सिर्फ दो मेट्रो स्टेशन ही बन पाए है।

विज्ञापन
Indore: Fast trial run of metro will happen in Indore within two months, operation of metro will be difficult
इंदौर में अब मे्ट्रो का फास्ट ट्रायल होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब मेट्रो का फास्ट ट्रायल रन लेने की तैयारी मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन ने की है। मेट्रो डिपो से मेट्रो स्टेशन तक पांच किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन व कोच को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा कर देखा जाएगा।

विज्ञापन

दो माह के भीतर यह फास्ट रन करने का लक्ष्य अफसरों ने रखा है। पिछले साल अक्टूबर मेें विधानसभा चुनाव से पहले इंदौर मेें मेट्रो का ट्रायल रन पूर्व मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया गया था।

विज्ञापन


वर्ष 2024 सितंबर तक 17 किलोमीटर हिस्से तक मेट्रो के संचालन की घोषणा की गई थी, लेकिन इस साल मेेट्रो का संचालन संभव नहीं है,क्योकि अभी मेट्रो स्टेशन तैयार नहीं हो पाए है। सिर्फ दो मेट्रो स्टेशन ही बन पाए है। इसके अलावा चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से विजयनगर तक मेट्रो के ट्रेक और विद्युतीकरण का काम भी अभी भी अधूरा है। इंदौर में मेट्रो के संचालन केे लिए शहरवासियों को सालभर का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मेट्रो ट्रेन आ चुकी है अब तक

इंदौर में तीन मेट्रो ट्रेन आ चुकी हैै। यह बड़ौदा की एक फैक्ट्री से तैयार होकर इंदौर आई है। इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेन चलेगी। एक ट्रेन की क्षमता 400 यात्रियों की होगी। फिलहाल इंदौर आई तीन मेट्रो ट्रेेनों के साथ फास्ट ट्रायल रन किया जाएगा।



इंदौर में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही मेट्रो का संचालन होना है, लेकिन जहां कर्व होंगे, वहां मेट्रो की स्पीड कम होगी, ताकि यात्रियों को मोड़ पर जर्क न लगे। इंदौर के ट्रेक पर गांधी नगर डिपो केे अलावा आठलेन ब्रिज, लवकुश चौराहा और कुर्मेडी बस स्टेशन के पास ट्रेक पर कर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed