फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Farmer murdered in land dispute in Indore, five people arrested

Indore:इंदौर में जमीन के विवाद में किसान की हत्या, पांच लोग गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 03:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Mar 2025 03:05 PM IST
सार

पुलिस ने जांच के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों ने बाबूलाल के पिता से जमीन अपने नाम करा ली थी, लेकिन बाबूलाल कलेक्टर कार्यालय में लगातार आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर रहा था।  आरोपी जमीन किसी बिल्डर को बेचना चाहते थे।

विज्ञापन
Indore: Farmer murdered in land dispute in Indore, five people arrested
किसान की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कनाडि़या गांव में एक किसान की पांच लोगों ने हत्या कर दी। आठ बीघा जमीन करोड़ों रुपये की थी और जिन लोगों को किसान परिवार ने जमीन खेती करने के लिए दी थी, वे उसका कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। किसान ने इसकी शिकायत अफसरों को की थी। खेत पर कब्जा करने वाले किसान पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन


 

शुक्रवार को किसान बाबूलाल उर्फ गब्बर परमार का शव खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या की शंका जताई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाबूलाल के पिता की आठ बीघा जमीन है। जिस पर बाबूलाल और उसके तीन भाई और दो बहनों का हिस्सा है। हिस्सेदारों ने यह जमीन खेती के लिए मान सिंह परिहार और घनश्याम परिहार को दी थी। करोड़ों की कीमत होने के कारण आरोपी ने खेती का कब्जा छोड़ने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें:मौसम के मिजाज ने किया सबको हैरान, कभी गर्मी तो कभी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर बाबू सिंह का मान सिंह और घनश्याम से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपियों ने बाबूलाल को रोका  और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके सिर में अंदरुनी चोट  आई। बाबूलाल जब घर नहीं लौटा तो शनिवार को परिजनों ने खोजबीन की। उसका शव खेत में पड़ा मिला।



पुलिस ने जांच के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों ने बाबूलाल के पिता से जमीन अपने नाम करा ली थी, लेकिन बाबूलाल कलेक्टर कार्यालय में लगातार आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर रहा था। आरोपी जमीन किसी बिल्डर को बेचना चाहते थे। आरोपी बाबूलाल को 35 लाख रुपये देकर समझौता करना चाहते थे, लेकिन बाबूलाल डेढ़ करोड़ रुपये मांग रहा था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed