फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Update: Sudden Temperature Drops and Upcoming Heatwave Alert

Indore News: मौसम के मिजाज ने किया सबको हैरान, कभी गर्मी तो कभी ठंड

Sun, 30 Mar 2025 01:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 30 Mar 2025 01:27 PM IST
सार

Indore News: इंदौर का मौसम इन दिनों अजीबो-गरीब रूप दिखा रहा है। दिन में तेज़ गर्मी और रात में ठंडक लोगों को उलझन में डाल रही है। तापमान कभी 38 डिग्री के पार जा रहा है तो कभी 35 के नीचे गिर रहा है। 

विज्ञापन
Indore Weather Update: Sudden Temperature Drops and Upcoming Heatwave Alert
इंदौर के तालाब में मस्ती करते बच्चे। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में तापमान कई रंग दिखा रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी महसूस हो रही है। 38 डिग्री से आगे जाने के बाद अब तापमान लगातार 35 डिग्री के नीचे चल रहा है। शनिवार को 2.5 डिग्री तापमान गिरकर 34.3 पर आ गया और रात का पारा भी 1.9 डिग्री गिरकर 19.6 पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवाओं का रुख उत्तरी होने से तापमान में कमी आई है, जो अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। हालांकि कल की अपेक्षा आज तापमान में बढ़त दिखाई दे रही है। सुबह से गर्मी अधिक है और हवाओं में घुली ठंडक भी खत्म हो रही है। 
विज्ञापन


Indore News: इंदौर में गुड़ी पड़वा पर्व की धूम, तस्वीरों में देखिए बड़े आयोजन
विज्ञापन


अप्रैल की शुरुआत भी ठंडी होगी 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से तापमान में थोड़ी बढ़त आएगी और यह 35 डिग्री तक जा सकता है। वहीं कल यह 37 डिग्री के करीब जाने का अनुमान है। वहीं अप्रैल की शुरुआत में तापमान फिर गिरेगा। 1 अप्रैल को 35 डिग्री और 2 अप्रैल को तापमान 32 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 5 अप्रैल से तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू होगा और 7 अप्रैल तक 40 डिग्री तक पहुंचेगा, जिससे शहर तीखी गर्मी की चपेट में नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed