फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: ESIC medical college will start in Indore, efforts are being made to call PM Modi for the inauguration

Indore: इंदौर में शुरू होगा ईएसआईसी का मेडिकल काॅलेज, शुभारंभ के लिए पीएम मोदी को बुलाने की कवायद

Mon, 05 May 2025 10:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 05 May 2025 10:55 AM IST
सार

 इस मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ईएसआईसी की 194 वीं बैठक में इसे स्वीकृति दी गई थी। इससे सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीटों की बढ़ती हुई मांग को भी पूरा किया जा सकेगा। हॉस्पिटल से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।

विज्ञापन
Indore: ESIC medical college will start in Indore, efforts are being made to call PM Modi for the inauguration
ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज खुलेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में डेढ़ साल पहले खुले ईएसआईसी हॉस्पिटल परिसर में मेडिकल कॉलेज भी खुलने जा रहा है। काॅलेज का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा

केंद्र सरकार ने दो साल पहले खुले 300 बेड्स के अस्पताल में सौ अतिरिक्त बेड्स करने की मंजूरी दी है। इसके बाद यह ईएसआईसी का देश का सबसे बड़ा अस्पताल हो जाएगा। इंदौर के आसपास पीथमपुर, देवास जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:इंदौर में गिरे ओले, तीन घंटे तक बिजली गुल, पेड़ गिरने से वैन हुई चपटी

विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसआईसी से जुड़े वहां के कर्मचारी भी इलाज के लिए इस अस्पताल में आ रहे है। इस कारण बेड्स की डिमांड हो रही थी। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस अस्पताल का लोकार्पण किया था। उसी दिन मेडिकल काॅलेज खुलने की जानकारी भी दी गई थी। अस्पताल में इसके लिए स्ट्रक्चर की तैयार हो चुका है।

स्टाॅफ की नियुक्ती भी शुरू  

सांसद लालवानी ने बताया कि उनकी मांग के आधार पर इस मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ईएसआईसी की 194 वीं बैठक में इसे स्वीकृति दी गई थी। इससे सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीटों की बढ़ती हुई मांग को भी पूरा किया जा सकेगा। इस हॉस्पिटल से ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की नियुक्ति के साथ-साथ स्टाफ की नियुक्ति भी क्रमवार हो रही है। जल्दी ही मेडिकल विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इंदौर में फिलहाल एक शासकीय और दो निजी मेडिकल काॅलेज है। ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज खुलने के बाद शहर में दो सरकारी मेडिकल काॅलेज हो जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed