फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather News: Thunderstorm and Rain Bring Relief from May Heatwave

Indore Weather News: इंदौर में गिरे ओले, तीन घंटे तक बिजली गुल, पेड़ गिरने से वैन हुई चपटी

Sun, 04 May 2025 09:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 04 May 2025 09:06 PM IST
सार

Indore Weather News: इंदौर में रविवार को शाम को मौसम अचानक बदल गया। ओले गिरे, तेज बारिश ने शहर को अस्त व्यस्त कर दिया। कई जगह लंबा जाम लगा। 

विज्ञापन
Indore Weather News: Thunderstorm and Rain Bring Relief from May Heatwave
रीगल तिराहे पर जमकर बरसे बादल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

रविवार की सुबह इंदौरवासियों ने हल्की धूप के साथ शुरुआत की, लेकिन गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ। कुछ ही देर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। सुबह 11 बजे के बाद शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम को तेज बारिश हुई और कई क्षेत्रों में ओले गिरे। आधे से अधिक इंदौर में तीन घंटे तक लाइट नहीं रही। पेड़ गिरने से ढक्कनवाला कुआं पर एक वैन चपटी हो गई। एक दर्जन से अधिक जगह पेड़ गिरे। बायपास, राजेंद्र नगर, नंदा नगर, रीगल, राजवाड़ा क्षेत्र में लंबा जाम लगा। नगर निगम के बाहर जल जमाव रहा। आज का पारा 36.2 पर आ गया और 4.6 डिग्री की गिरावट रही रात का पारा 24.5 पर रहा जिसमें .9 डिग्री की गिरावट रही। इंदौर में आज 69.8 मिलीमीटर बारिश ( लगभग 2.75 इंच) हुई। इंदौर और आसपास 80kmph की रफ़्तार से हवा चलने का अनुमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई है, जिससे मौसम और भी सुहाना होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन


पेड़ गिरे, जाम लगा, होर्डिंग भी टूटे
1. दशहरा मैदान में लगे मेले के शेड उड़ गए।
2. मरीमाता, टाटा स्टील, चंदन नगर और कालानी नगर क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम लगा रहा। 
3. एयरपोर्ट गेट के भीतर दो पेड़ गिर गए। 
4. गोम्मटगिरी रोड पर होर्डिंग्स गिरे जिन्हें हटाया गया। 
5. खड़े गणपति क्षेत्र एवं गर्वमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पेड़ गिरने की घटनाएं हुई।
6. सयाजी, विजयनगर, रसोमा और पिपलियाना चौराहों पर जलभराव की स्थिति बनी।
7. सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई और यातायात नियंत्रित किया गया। 
8. पटेल ब्रिज पर एक इलेक्ट्रिक पोल गिर गया। 
9. रंजीत हनुमान रोड, गंगवाल बस स्टैंड और जयरामपुर चौराहा पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई।
10. गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में एक बस के खराब हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। 

Indore News: नीट एग्जाम में इस बार बड़े बदलाव, 28 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी कम रही गर्मी, तापमान में दर्ज हुई गिरावट
शनिवार को भी गर्मी का असर पहले से कम रहा। पिछले 48 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के करीब था। यह स्थिति लगभग एक सप्ताह बाद बनी है जब तापमान सामान्य स्तर पर आया है। रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

मई की शुरुआत में तपिश, अब तापमान में गिरावट से राहत
मई महीने की शुरुआत में इंदौर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जिससे लोग खासे परेशान हो गए थे। लेकिन बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। रात के समय गर्मी कम होने के चलते बेचैनी की स्थिति नहीं रही और मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार सुबह से मौसम के बदलते तेवर ने शहरवासियों को गर्मी से कुछ सुकून जरूर दिया है।

तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ के चलते बदला मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार वर्तमान में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ प्रदेश से गुजर रही हैं, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले चार दिनों तक, यानी 7 मई तक, प्रदेश भर में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इंदौर और इसके आसपास के इलाकों में भी इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed