फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Encroachments from footpaths removed in presence of Mayor on busy Jail Road road, more space will be a

Indore: व्यस्त जेलरोड मार्ग पर मेयर की मौजूदगी में हटे फुटपाथों से अतिक्रमण, पार्किंग के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

Wed, 22 May 2024 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 May 2024 09:02 PM IST
सार

मेयर ने व्यापारियों से कहा कि जेल रोड़ की बात नहीं, शहर के सभी बाजारों मेें ट्रैैफिक सुधार का अभियान फिर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यदि बाजारों की पार्किंग व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो व्यापारियों को ही धंधे में नुकसान उठाना पड़ता है।

विज्ञापन
Indore: Encroachments from footpaths removed in presence of Mayor on busy Jail Road road, more space will be a
मेयर ने खड़े रहकर हटवाए अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के व्यस्त जेलरोड पर न अब वाहनों के चलने के लिए जगह बची है और न वाहनों की पार्किंग के लिए। लोग जेलरोड के आसपास की गलियों में भी वाहन पार्क करने लगे हैं। बुधवार को मेयर पुष्य मित्र भार्गव जेलरोड पहुंचे और व्यापारियों से क्षेत्र की बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


मेयर ने व्यापारियों से कहा कि जेलरोड की बात नहीं, शहर के सभी बाजारों मेें ट्रैैफिक सुधार का अभियान फिर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यदि बाजारों की पार्किंग व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो व्यापारियों को ही धंधे में नुकसान उठाना पड़ता है। सिर्फ चौड़ी सड़कें बनाने से ट्रैफिक समस्या हल नहीं हो सकती है। दुकानदारों को भी फुटपाथों पर कब्जे की मानसिकता छोड़ना होगी।
विज्ञापन


उन्होंने आधा किलोमीटर मार्ग का निरीक्षण किया और कई दुकानदारों को फुटपाथों पर किए कब्जे के बारे में बताया गया। कुछ व्यापारियों ने हथौड़े लेकर फुटपाथों पर किया अतिक्रमण मेयर की मौजूदगी में ही तोड़ना शुरू दिया। मार्ग से अन्य कब्जे भी जल्दी हटाए जाएंगे। दौरे में मेयर के साथ क्षेत्रीय पार्षद सुरेश टाकलकर, जेल रोड व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में चलेगी मुहिम
नगर निगम शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए फिर से मुहिम चलाएगा। शहर के प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, ताकि वाहनों को चलने में परेशानी न हो। राजवाड़ा के ज्यादातर क्षेत्रों के फुटपाथों पर व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है और फिर ग्राहक फुटपाथों के बजाए सड़कों पर वाहन पार्क करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed