फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Election Fever: Counting of votes there, the beating of the people of the city is also fast

Indore Election Fever: उधर वोटों की गिनती, इधर शहर की जनता की धड़कनें भी तेज

Sun, 17 Jul 2022 01:03 PM IST
Dinesh Sharma दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:03 PM IST
सार

इंदौर नगर निगम महापौर और पार्षदों के लिए काउंटिंग चल रही है। इधर लोग पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। शहर में माहौल चुनावी है। हर दूसरे व्यक्ति की जुबान पर चुनाव परिणाम की बात है। शहर के चौक-चौराहों पर क्या चर्चाएं हो रही हैं, चलिए हम आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
Indore Election Fever: Counting of votes there, the beating of the people of the city is also fast
इंदौर महापौर के लिए भाजपा से पुष्यमित्र भार्गव तो कांग्रेस से संजय शुक्ला मैदान में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर नगर निगम के लिए मतों की गिनती जारी है। लगभग सभी ठियों पर चुनावी चकल्लस जारी है। वॉट्सएप, फोन लगाकर लोग रुझानों का पता लगा रहे हैं। सभी के अपने-अपने दावे हैं और उसके पीछे तर्क भी हैं। हमने शहर के कई ठियों पर भ्रमण किया और उसकी तस्वीर आपके सामने रख रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले बात करते हैं भाजपा-कांग्रेस के दावे की
इंदौर जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल का कहना है कि बेशक भाजपा ही जीतेगी। भाजपा का महापौर चुना जाएगा। हमने विकास किया है, और जनता भी विकास पसंद करती है। इस बार जीत रिकॉर्ड मतों से होगी। लगभग सभी वार्डों में भी भाजपा के पार्षद चुने जाएंगे। 
विज्ञापन


शहर कांग्रेस के आईटी सेल समन्वयक सुमित सेठी का कहना है कि संजय शुक्ला ने शहर का दिल जीता है, अब चुनाव भी जीतेंगे। कोरोना के समय जब कोई शहर के लिए खड़ा नहीं हो रहा था, तब संजय शुक्ला ने जान दांव पर लगाकर शहर की सेवा की थी। जनता सब जानती है। पीली गैंग का आतंक सभी ने देखा है। जनता अब सही का साथ देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Indore Election Fever: Counting of votes there, the beating of the people of the city is also fast
हर चौराहे पर चुनावी चर्चा है। - फोटो : सोशल मीडिया
अब बात शहर की जनता की, क्या चर्चा चल रही। कैसे कयास लग रहे
सबसे पहले हम बड़ा गणपति इलाके की एक चाय की दुकान पर पहुंचे, समय कोई 9 के आसपास का रहा होगा। वहीं हमें गिरिजाशंकर दुबे, नीरज यादव, नरेश नीमा, सचिन यादव अपने साथियों के साथ दिखे। हम भी वहीं बैठ गए। बात चुनाव परिणाम की हो रही थी। नीरज पेशे से वकील हैं, उनका कहना था कि शहर में विकास तो हुआ है, इस नाते भाजपा ही जीतेगी। भले ही लीड कम रहे, पर जीत तो भाजपा की ही होगी। नरेश ने भी समर्थन किया, पर गिरिजाशंकर दुबे थोड़ा अलग दिखे। उनका कहना था कि लगातार चार बार से भाजपा है, अब लोग परिवर्तन चाहते हैं। संजय शुक्ला सक्रिय हैं। धनवान हैं तो भ्रष्टाचार खत्म होगा। मुझे लगता है कि इस बार कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा। सचिन यादव कहते हैं परिणाम कुछ भी आएं पर शहर की तरक्की बरकरार रहनी चाहिए। 

अब हम थोड़ा आगे बढ़ते हुए नरसिंह बाजार पहुंचे। भाजपा की अयोध्या कहे जाने वाले विधानसभा नंबर चार का ये इलाका बातों से भी भाजपा का ही लगा। यहां हमें गिरधर वर्मा, राज परमार, बंटी शुक्ला, मिथुन उपाध्याय एक पान की दुकान पर मिले। सभी अलग-अलग खड़े थे, पर जैसे ही हमने चुनाव पर चर्चा की, सभी पास आकर सुनने लगे। हमारी बात बीच में ही काटते ही गिरधर वर्मा बोले की प्रदेश में भाजपा की सरकार है, यहां भी भाजपा की सरकार होगी तो विकास के लिए सहयोग मिलता रहेगा। कांग्रेस चुनी गई तो विकास के लिए खींचातानी बनी रहेगी, कुल मिलाकर शहर का नुकसान होगा। मिथुन कहने लगे कि भाजपा ने भले ही नए चेहरे को उतारा हो पर भाजपा के वोट तो हैं ही साथ ही वकीलों के, युवाओं के वोट भी भाजपा की झोली में गिरे हैं। हर हाल में भाजपा का महापौर ही चुना जाएगा। वार्डों में स्थिति अलग हो सकती है पर अधिकांश जगह बीजेपी का बोलबाला रहेगा। 

हम थोड़ा और आगे बढ़ते हुए  विधानसभा तीन के नंदलालपुरा चौराहे पर पहुंच गए। समय कोई साढ़े दस बजा होगा। यहां हमें ठेला बनाने वाली दुकान पर कुछ लोग खड़े दिखे तो हम वहीं रुक गए। यहां हमें आफताब मंसूरी, पवन बड़गुजर, महेश यादव, गोलू धीमान, रिजवान मिले। जब हम पुहंचे तो बात शहर में सड़कें चौड़ी करने के लिए तोड़े गए घरों पर बात हो रही थी। रिजवान का कहना था कि विकास अपनी जगह, लेकिन इसके लिए किसी का घर तोड़ना, उसकी दुकान तोड़ना सही नहीं है। स्मार्ट सिटी के लिए आप शहर के लोगों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रहे हैं। महेश यादव बात घुमाकर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलने पर ले आए। तभी आफताब का कहना है कि अपराधियों पर नकेल कसो पर उनके घरवालों की क्या गलती, जिन्हें तुम बेघर कर रहे हो। उनको किस बात की सजा दे रहे हैं। ये तो सरकार की तानाशाही है। इसलिए नाराज लोग इस बार कांग्रेस को चुन रहे हैं। देखना भाजपा का पत्ता साफ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed