फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Due to property dispute, basement was not maintained, due to which accident occurred.

Indore: संपत्ति के विवाद के कारण नहीं किया बेसमेंट का रखरखाव, इस कारण हुआ हादसा

Wed, 24 Sep 2025 07:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Sep 2025 07:29 AM IST
सार

सोमवा रात साढ़े 9 बजे जब मकान भरभरा कर गिरा तो सामने की दुकान और गली की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे ने इस घटना को कैद कर लिया। पहले मकान एक तरफ झुका और फिर आगे का हिस्सा सड़क की तरफ गिरा। इस कारण बिजली के तारों में चिंगारी निकली।

विज्ञापन
Indore: Due to property dispute, basement was not maintained, due to which accident occurred.
इंदौर मकान हादसा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में मकान गिरने से हुई दो लोगों की मौत में मकान में रहने वाले लोगों की लापरवाही भी नजर आई। एक हिस्सा थोड़ा सा झुकने के  कारण मकान के दरवाजे नहीं लग रहे थे। गोडाउन में पानी भरा होने के कारण काॅलम सड़ गए थे। अफसरों ने कहा कि यह मकान पैतृक संपत्ति है। बेसमेंट का रखरखाव तीनों परिवार नहीं कर रहे थे। मकान का जो हिस्सा धंसा, उसमें कई दिनों से पानी भरा हुआ था। इस कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन


येे खबर भी पढ़ें: Indore News: LIVE मौत का मंजर! 'एक पल की देरी होती तो दब जाता', इंदौर हादसे के गवाह की जुबानी

विज्ञापन


 नगर निगम अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने कहा कि पैतृक संपत्ति विवाद के कारण मकान के रखरखाव की अनदेखी की गई। इसके अलावा निर्माण में भी घटिया सामग्री, कमजोर स्टील का उपयोग किया गया। मकान जिन बीम काॅलमों पर टिका रहता है। वह हिस्से कमजोर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का वीडियो आया सामने

सोमवा रात साढ़े 9 बजे जब मकान भरभरा कर गिरा तो सामने की दुकान और गली की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे ने इस घटना को कैद कर लिया। पहले मकान एक तरफ झुका और फिर आगे का हिस्सा सड़क की तरफ गिरा। इस कारण बिजली के तारों में चिंगारी निकली और फिर बिजली गुल हो गई।

मकान पांच सेकेंड में धराशाई हो गया। गिरने से पहले आ रही आवाजों के कारण सड़क पर खड़े व्यापारी व राहगीर सचेत हो गए और वे मलबे में दबने से बचने के लिए भागे, लेकिन जो मकान के भीतर थे, वे नहीं निकल पाए।


इस मकान के तलघर में किराए पर शशांक गुप्ता ने गोदाम किराए पर ले रखा था। मकान का एक हिस्सा रविवार को फिर धंसा था। इसकी शिकायत गुप्ता ने मकान मालिक को की थी। गुप्ता ने गोदाम में रखा सामान भी शिफ्ट करना शुरू कर दिया था, लेकिन सोमवार रात मकान गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed