फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Due to bad weather, the plane going from Mumbai to Nagpur landed in Indore.

Indore: खराब मौसम के कारण मुंबई से नागपुर जा रहा विमान इंदौर में उतरा

Wed, 10 Apr 2024 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 10 Apr 2024 08:10 PM IST
सार

मौसम खुलने के इंतजार में विमान ने हवा में कुछ चक्कर लगाए, लेकिन बारिश बंद नहीं होने के कारण विमान को इंदौर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। 182 यात्रियों को विमान में ही बैठे रहने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Indore: Due to bad weather, the plane going from Mumbai to Nagpur landed in Indore.
एयरपोर्ट पर दो घंटे रुका विमान - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देश के कई शहरों में मौसम में आए बदलाव के कारण हवाई उड़ानें प्रभावित हो रही है। खराब मौसम के कारण मुबंई से नागपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान को इंदौर में उतरना पड़ा। नागपुर एटीसी ने तेज हवाएं और बारिश के कारण लैंडिंग की अनुमति दी। विमान में 182 यात्री सवार थे। वे दो घंटे तक इंदौर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। मौसम साफ होने के कारण विमान ने नागपुर के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन

एयर इंडिया की उड़ान एनआई-629 ने मुबंई से नागपुर के लिए उड़ान भरी। विमान नागपुर शहर तक जा पहुंचा, लेकिन बारिश और तेज हवा के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं थी।

विज्ञापन


मौसम खुलने के इंतजार में विमान ने हवा में कुछ चक्कर लगाए, लेकिन बारिश बंद नहीं होने के कारण विमान को इंदौर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। 182 यात्रियों को विमान में ही बैठे रहने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक विमान रनवे पर रुका रहा। इससे यात्री परेशान हो गए कुछ यात्रियों ने विमान से उतारकर टर्मिनल तक ले जाने की जिद की, लेकिन स्टाॅफ नहीं माना। इससे नाराज कुछ यात्रियों ने विमान में ही हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एयर लाइंस अफसरों ने कहा कि जो यात्री इंदौर में उतरना चाहते है तो वे उतर सकते है, लेकिन फिर वे विमान में सवार नहीं हो सकेंगे। इसके बाद छह यात्री इंदौर में उतर गए। दो घंटे इंदौर विमानतल पर रुकने के बाद 176 यात्रियों के साथ विमान ने उड़ान भरी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed