फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: DJs will be banned during the tableau procession in Indore; the first tableau will set out at 6 PM.

इंदौर: इंदौर के झांकी चलसमारोह में डीजे रहेंगे प्रतिबंधित, शाम छह बजे निकलेगी पहली झांकी

Mon, 21 Sep 2026 08:31 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 21 Sep 2026 08:31 PM IST
सार

अनंत चतुर्दशी के ऐतिहासिक चल समारोह में इस बार डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, वहीं मंचों के सामने तय समय से ज्यादा प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों की निगेटिव मार्किंग कर अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन
Indore: DJs will be banned during the tableau procession in Indore; the first tableau will set out at 6 PM.
झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठक - फोटो : amarujala

विस्तार

अनंत चतुर्दशी के पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में झांकी व अखाड़ा संचालकों की  बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के निर्देशानुसार चल समारोह में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और झांकियों में अधिकतम दो स्पीकर ही लगाए जा सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

देर तक प्रदर्शन किया तो कटेंगे अंक

बैठक में समय-सीमा के पालन पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि किसी अखाड़े या झांकी के अधिक समय लेने से पीछे आने वाले कारवां का समय प्रभावित होता है और आम जनता को प्रदर्शन देखने का पूरा अवसर नहीं मिल पाता। इसके लिए निर्णायक मंच के समक्ष निर्धारित समय से अधिक प्रदर्शन करने पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी और अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन

अखाड़ों में घातक हथियार पूरी तरह वर्जित

समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अखाड़ों में धारदार या घातक हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी। अखाड़े के खलीफा केवल प्रतीक स्वरूप तलवार रख सकेंगे। यदि किसी के पास हॉकी या अन्य कोई घातक हथियार पाया गया, तो पुलिस उसे तुरंत जब्त करेगी। जुलूस में हाथी और ऊंट को शामिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, झांकी व अखाड़ों के साथ तय संख्या में ही ठेला गाड़ियां व अन्य वाहन रह सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाम 6 बजे डीआरपी लाइन से शुरू होगा कारवां

झांकियों का कारवां शाम 6 बजे डीआरपी लाइन से शुरू होगा। सबसे आगे श्री खजराना गणेश मंदिर की झांकी रहेगी। इसके बाद क्रमशः शास्त्री कॉर्नर नवयुवक मंडल (छोटा गणपति मंदिर चौराहा), इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए), इंदौर नगर निगम, होप टेक्सटाइल (भंडारी मिल), कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल और स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की झांकियां निकलेंगी। इस वर्ष किसी भी नई झांकी को शामिल नहीं किया जाएगा।

 

चल समारोह मिल क्षेत्र से प्रारंभ होकर मजदूर मैदान, भंडारी मिल श्रम शिविर, देवी अहिल्या मार्ग, एमजी रोड, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार चौराहा, शीतलामाता बाजार, गोराकुंड और खजुरी बाजार से राजवाड़ा होते हुए वापस अपने मिल क्षेत्र पहुंचेगा।


 

पारंपरिक खेलों और कलाओं को बढ़ावा देने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को प्रमाण-पत्र के साथ नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा, यातायात में बाधा न पहुंचे और दर्शकों को झांकियां देखने में सुविधा रहे, इसके लिए झांकियों की ऊंचाई और मंचों की चौड़ाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed