फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Diwali morning sparkled with the tunes of Dnyaneshwari, the little singer surprised

Indore: दीपावली की सुबह ज्ञानेश्वरी के सुरों से दमकी, नन्ही गायिका ने किया आश्चर्यचकित

Sun, 12 Nov 2023 07:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 Nov 2023 07:23 PM IST
सार

खास बात यह कि उन्होंने इसमें अपनी ओर से कई मौलिक प्रयोग भी किए। उन्होंने फिल्म स्वर्ण सुंदरी का लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का गया कुहू कुहू बोले कोयलिया जब गया तो गीत की समाप्ति पर पूरा हॉल खड़े होकर देर तक तालियां बजाता रहा।

विज्ञापन
Indore: Diwali morning sparkled with the tunes of Dnyaneshwari, the little singer surprised
दीवाली प्रभात में ज्ञानेश्वरी ने गायन प्रस्तुत किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सानंद न्यास के फुलोरा उपक्रम के तहत दिवाली की सुबह साढे सात बजे सजी गीत संगीत की सुमधुर महफिल यादगार रही । इस वर्ष के सानंद दिवाळी प्रभात में बालच गायिका ज्ञानेश्वरी गाडगे का गायन कार्यक्रम हुआ। इतनी कम उम्र की कलाकार का ऐसा अद्भुत गायन इंदौरी श्रोताओं ने संभवतः पहली बार ही सुना है।

विज्ञापन


दीपावली की सुबह ज्ञानेश्वरी ने अपने सुरों से जगमगा दी। ज्ञानेश्वरी ने पंडित भीमसेन जोशी, मन्ना डे,महेश काले, किशोरी अमोणकर, जितेंद्र अभिषेकी,अजय अतुल, राहुल देशपांडे,शंकर महादेवन, आरती अंकलीकर की अजर अमर रचनाएं और भक्ति संगीत सुनाया।

विज्ञापन

खास बात यह कि उन्होंने इसमें अपनी ओर से कई मौलिक प्रयोग भी किए। उन्होंने फिल्म स्वर्ण सुंदरी का लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का गया कुहू कुहू बोले कोयलिया जब गया तो गीत की समाप्ति पर पूरा हॉल खड़े होकर देर तक तालियां बजाता रहा। महाराष्ट्र की सूत्र संचालक साहित्यकार मंगला खाडीलकर ने संचालन में कई रोचक जानकारियां साझा की। । मंगला देश के अनेक महान कलाकारों के साथ कार्यक्रम दे चुकी हैं। इनमें भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी लता मंगेशकर आशा भोसले, हृदय नाथ मंगेशकर जैसे कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योगपती अनिल जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन सानंद मित्र कु. कृतिका मुले एवं अर्पित बापट ने किया । उपस्थित अतिथि एवं कलाकारों का स्वागत सुधाकर काळे, श्रीनिवास कुटुंबळे, डाॅ. माया इंगळे, स्मिता देशमुख, सुचित्रा हरमळकर ने किया। आभार जयंत भिसे ने माना। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वेषभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया। आकर्षक वेषभूषा पहनकर आए दर्शक पुरस्कृत भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed