फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: District CEO in Mhow was beaten up by BJP leaders after entering his office, case registered

Indore: महू में जनपद CEO को दफ्तर में घूस कर भाजपा नेताओं ने पीटा,केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
सार

दो घंटे बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत में दरोठिया ने कहा कि उनके साथ जनपद पंचायद सदस्य उमेश व सरपंच शिव दुबे ने मारपीट की। प्रकरण दर्ज नहीं होने पर एसडीएम भी थाने पहुंचे। दरोठिया ने प्रकरण दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
Indore: District CEO in Mhow was beaten up by BJP leaders after entering his office, case registered
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा जनपद कार्यालय का स्टाॅफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महू जनपद कार्यालय में बुधवार शाम जनपद CEO पंकज दरोठिया को भाजपा  नेताओं की पिटाई का शिकार हो गए। मामला गांव में दुकान के अतिक्रमण से जुड़ा है। दरोठिया ने दुकान के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम भेजी थी। जिसका विरोध हो गया। कुछ देर बाद जनपद पंचायत सदस्य उमेश औसारी, कालाकुंड सरपंच शिव दुबे, उनके भतीजे दीपक तिवारी के साथ दस-बारह लोगों की भीड़ शाम को जनपद कार्यालय पहुंची और दफ्तर में बैठे दरोठिया पर लात घूसे बरसाना शुरू कर दिए।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:Indore: कल इंदौर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मनेगा स्वच्छता में नंबर वन आने का जश्न

विज्ञापन

हंगामा होता देख दफ्तर में मौजूद दूसरे कर्मचारी दरोठिया को बचाने पहुंचे तो हमलावर भाग गए। इस मामले में पुलिस पहले प्रकरण दर्ज करने में टालमटोल करती रही, लेकिन बाद में कैस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि है कि सरपंच के भतीजे दीपक तिवारी ने दुकान के बाहर बड़ी नाली पर अतिक्रमण कर लिया था। इसे लेकर जनपद कार्यालय में शिकायतें भी आईं थी। अतिक्रमण का विरोध करने आरोपीगण पहुंचे थे। कुछ देर बाद वे जनपद कार्यालय में आ गए और कुर्सी पर बैठे पकंज दरोठिया के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब दरोठिया कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायती आवेदन ले लिया। कुछ देर बाद बिजली गुल हो गई तो थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी।



दो घंटे बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत में दरोठिया ने कहा कि उनके साथ जनपद पंचायद सदस्य उमेश व सरपंच शिव दुबे ने मारपीट की। प्रकरण दर्ज नहीं होने पर एसडीएम भी थाने पहुंचे। दरोठिया ने प्रकरण दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इस मामले में अब सचिव संगठन विधायक को ज्ञापन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed