फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Discussion on BJP's new political trio in Indore, showed strength in front of state president too

Indore: इंदौर में भाजपा की नई राजनीतिक तिकड़ी की चर्चा, प्रदेशाध्यक्ष के सामने भी दिखाई ताकत

Tue, 08 Jul 2025 09:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Jul 2025 09:47 PM IST
सार

सावन सोनकर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। वे मंच पर अपेक्षित थे, लेकिन वे मंच के ठीक सामने कुर्सी पर बैठे थे। उसके साथ गौरव रणदिवे और एकलव्य गौड़ भी बैठे नजर आए।

विज्ञापन
Indore: Discussion on BJP's new political trio in Indore, showed strength in front of state president too
मंच के बजाए नीचे कुर्सी पर बैठे रणदिवे, गौड़ और सोनकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा की राजनीति में दूसरी पंक्ति के नेता भी प्रदेश हाईकमान के सामने एकजुटता के संकेत दे रहे है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पहली बार इंदौर आए। उनके स्वागत में वैसे तो कई विधायकों व भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत मंच व बैनर पोस्टर लगाए, लेकिन कुछ पोस्टरों में तीन नेता एक साथ थे। उनके पोस्टरों मेें स्थानीय विधायक में सिर्फ मनोज पटेल व भाजपा के प्रदेश नेतागणों की फोटो थी।

विज्ञापन

इसके अलावा इंदौर के स्थानीय विधायक, मंत्री से नदारद रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर 30 से ज्यादा पोस्टर इस तरह के नजर आए। इन होर्डिंग, पोस्टर में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ और सावन सोनकर के फोटो है। यह तिकड़ी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की रैली में भी एक साथ चलते नजर आई।

विज्ञापन

मंच के बजाए तीनों एक साथ नीचे बैठे
सावन सोनकर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। उन्हे कैबिनेट मंत्री का दर्जा है। पद के अनुसार वे भाजपा सम्मेलन में मंच पर अपेक्षित थे, लेकिन वे मंच के ठीक सामने कुर्सी पर बैठे थे। उसके साथ गौरव रणदिवे और एकलव्य गौड़ भी बैठे नजर आए। गौरव पहले मंत्री विजयवर्गीय गुट से जुड़े थे, लेकिन नगर अध्यक्ष बनने के बाद दोनों के बीच दूरी हो गई। गौरव की निकटता बाद में आईडीए के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से बढ़ी थी। एकलव्य गौड़ हिंद रक्षक संगठन चलाते है और हिन्दू समाज से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed