फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Digvijay Singh said – it is for us to decide whether there should be autocracy or democracy in the cou

Indore: दिग्विजय सिंह बोले- देश में एकतंत्र रहना चाहिए या लोकतंत्र, ये हमें तय करना है

Wed, 26 Nov 2025 06:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Nov 2025 06:03 PM IST
सार

सिंह ने कहा कि अब भारत के संविधान को एकतंत्र में बदलने की कोशिश हो रही है। इसमें एक व्यक्ति का राज होता है। भारत में यहीं हो रहा है। सिंह ने कहा कि आरएसएस वह संस्था है जिसका पंजीकरण नहीं हुआ है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
Indore: Digvijay Singh said – it is for us to decide whether there should be autocracy or democracy in the cou
संबोधित करते हुए सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान दिवस के मौके पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने मौजूद नेता व कार्यकर्तागणों को संविधान को बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। मतादता सूची से छेड़छाड़ आम बात हो गई है। हमें एकतंत्र चाहिए या लोकतंत्र, इसका फैसला हमें करना है। संविधान ने हमें लोकतंत्र दिया है। इसकी रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

 

चुनाव आयोग मतदाता सूची के लिए सर्वे में जनता से प्रमाण मांग रहा है। पहले कभी प्रमाण नहीं मांगे गए। सिंह ने कहा कि एसआईआर के नाम पर बिहार में 60 लाख लोगों के नाम काट दिए गए। वे देश के नागरिक है, लेकिन वे वोट नहीं डाल पाए। जो परिवार पीढि़यों से देश में रह रहे है। उनसे प्रमाण मांगे जा रहे है। यह हम सब की नागरिकता पर सवालिया निशान है।इससे हमें सर्तक रहना होगा। हम सभी को संविधान बचाने का संकल्प लेना होगा।

विज्ञापन

 

सिंह ने कहा कि अब भारत के संविधान को एकतंत्र में बदलने की कोशिश हो रही है। इसमें एक व्यक्ति का राज होता है। भारत में यहीं हो रहा है। सिंह ने कहा कि आरएसएस वह संस्था है जिसका पंजीकरण तक नहीं हुआ है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, सुरजीत सिंह चड्ढा, राजेश चौकसे, अमित चौरसिया सहित कई नेता मौजूद थे। इस दौरान आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस दौरान जय भीम के नारे भी लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed