फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Difficulty in breathing, fever and then pneumonia, patients of dangerous fever are increasing in Indor

Indore: सांसों में तकलीफ, बुखार फिर निमोनिया, इंदौर में बढ़ रहे खतरनाक बुखार के मरीज

Sat, 15 Mar 2025 12:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

शहर के छाती रोग विशेषज्ञ रवि डोसी इस वायरल के खतरनाक होने की वजह मौसम का उतार-चढ़ाव बता रहे है। पहले गर्मी आई, फिर अचानक सर्दी बढ़ गई। इस तरह का मौसम वायरल के फैलाव के लिए अनुकूल होता है।कई मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। 

विज्ञापन
Indore: Difficulty in breathing, fever and then pneumonia, patients of dangerous fever are increasing in Indor
एमवाय अस्पताल में मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में इन दिनों लोग खतरनाक वायरल की चपेट में आ रहे है। एन्फ्लूएंजा-ए और एच-3, एन-2 से मिलते जुलते इस वायरल के लक्षण बुखार, सांसों में तकलीफ है। कई बार इससे निमोनिया भी मरीजों को हो रहा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ रहा है। हर दिन अस्पतालों में 50 से 70 मरीज इस वायरल के इलाज के लिए आ रहे है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-इंदौर में इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण छह माह लेट, पिछले साल अगस्त में आई थी टीम

विज्ञापन

शहर के छाती रोग विशेषज्ञ रवि डोसी इस वायरल के खतरनाक होने की वजह मौसम का उतार-चढ़ाव बता रहे है। पहले गर्मी आई, फिर अचानक सर्दी बढ़ गई। इस तरह का मौसम वायरल के फैलाव के लिए अनुकूल होता है। इन दिनों लोग धार्मिक स्थलों पर भी काफी जाते है। कई मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। पर्यटन के दौरान वे वायरल के चपेट में आ रहे है और फिर उनके संपर्क में आने के कारण दूसरे लोग व परिवारजन भी चपेट में आ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इम्यूनिटी कमजोर तो जानलेवा बन सकता है बुखार

शहर में फैले वायरल की चपेट में आने वाले जिन मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उनके लिए यह बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। सांसों में तकलीफ और निमोनिया के कारण कुछ मरीजों को आईसीयू में भी शिफ्ट करना पड़ रहा है। बच्चों और युवकों पर इस वायरल का ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है। डा. डोसी के अनुसार इस मौसम में यह वायरल तेजी से फैलता है। रोगी के संपर्क में आने यह फैलता है। सामान्य तौर पर कुछ लोगों को सिर्फ बुखार आता है, लेकिन कुछ मरीजों में बुखार के साथ दस्त, कमजोरी, गले में खराश और कफ के लक्षण भी देखे जा रहे है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed