फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dhirendra Shastri said - Too much noise has been made, now the arbitrariness of the Waqf Board people

MP News: इंदौर में धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश में बहुत अति मचा ली, अब वक्फ बोर्ड वालों की मनमानी नहीं चलेगी

Sun, 15 Sep 2024 01:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Sep 2024 01:43 PM IST
सार

Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोगों ने देश में अति और अत्याचार मचा रखा है। अब वक्फ बोर्ड वालों की मनमानी नहीं चलेगी। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Indore: Dhirendra Shastri said - Too much noise has been made, now the arbitrariness of the Waqf Board people
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री रविवार को इंदौर आए। इस दौरान उन्होंने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा की। वक्फ बोर्ड के जमीन विवाद के मामले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोगों ने देश में अत्याचार मचा रखा है। अब वक्फ बोर्ड वालों की मनमानी नहीं चलेगी। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि देश में हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए जल्द ही पदयात्रा करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि वे कब और कहां से पदयात्रा शुरू करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन
विमानतल पर थोड़ी देर रुकने के बाद बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए। वहां वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने की अगवानी
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की अगवानी करने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और अन्य नेता विमानतल पर पहुंचे थे। सभी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे विमानतल से बाहर आए और मीडिया से संक्षिप्त चर्चा की और फिर उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ कार में मंत्री विजयवर्गीय भी सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed