फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dense fog in Indore in the morning, more than 15 flights delayed

Indore: इंदौर में सुबह छाया घना कोहरा, 15 से ज्यादा उड़ानें हुई लेट

Wed, 29 Nov 2023 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 29 Nov 2023 08:14 PM IST
सार

ठंड का असर वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य पर न पड़े। इसके लिए जू प्रबंधन ने पिंजरों में ब्लोअर, कंबल, लकड़ी का बुरादा और सूखी घास का इस्तेमाल शुरू कर दिया हैै। धूप नहीं निकलने से दिनभर वन्य प्राणी भी परेशान हो रहे है। 

विज्ञापन
Indore: Dense fog in Indore in the morning, more than 15 flights delayed
इंदौर में छाया कोहरा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में अब ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। रात और दिन के पारे में सात डिग्री का अंतर रह गया है। बुधवार सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इससे सुबह सवा घंटे हवाई यातायात प्रभावित रहा। सुबह की 15 से ज्यादा उड़ानें लेट हो गई।वही सुबह की ट्रेनें भी नियंत्रित गति से चली।

विज्ञापन

सुबह छह बजे के बाद कोहरा घना हो गया और शहर में दृश्यता कम हो गई। सड़कों पर सुबह चलने वाले वाहनों की गति भी धीमी हो गई थी और वाहन चालक हेडलाइट आन कर वाहन चला रहे थे। उधर सुबह इंदौर आने वाली अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली,हैदराबाद, नासिक, राजकोट, जबलपुर जाने वाली उड़ान भी एक से डेढ़ घंटे लेट हो गई।

विज्ञापन

कोहरे के कारण विमान उड़ान नहीं भर पा रहे थे। इस कारण दिन भर उड़ानों का शेड्यूल भी गड़बड़ रहा। इंदौर आने वाले विमान भी मौसम साफ होने के इंतजार में हवा मेें चक्कर लगाते रहे और वे भी लेट हो गए। बुधवार को शहर में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर धूप भी नहीं निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का तापमान सामान्य से (24 डिग्री सेल्सियस) छह डिग्री कम रहा,जबकि रात का तापमान 16.4 डिग्री रहा। रात और दिन के तापमान में सात डिग्री का ही अंतर आ रहा है। रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से उठा चक्रवाती घेरा प्रदेश में सक्रिय है। इस कारण आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

जू में वन्य प्राणियों को ठंड से बचाने के लिए लगाए ब्लोअर

ठंड का असर वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य पर न पड़े। इसके लिए जू प्रबंधन ने पिंजरों में ब्लोअर, कंबल, लकड़ी का बुरादा और सूखी घास का इस्तेमाल शुरू कर दिया हैै। धूप नहीं निकलने से दिनभर वन्य प्राणी भी परेशान हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed