फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dattatreya Hosabale said that the country remained a physical slave due to Macaulay education system a

Indore: दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि मैकाले शिक्षा प्रणाली व मार्क्सवादी विचारों के कारण देश भौतिक गुलाम रहा

Mon, 18 Dec 2023 03:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Dec 2023 03:47 PM IST
सार

होसबोले ने कहा कि मैकाले शिक्षा प्रणाली और मार्क्सवादी विचार के कारण देश राजनीतिक स्वतंत्रता के बाद भी भौतिक गुलामी में दशकों तक रहा है।समाज को गुलामी के गहरे प्रहार से मुक्त होना चाहिए। 

विज्ञापन
Indore: Dattatreya Hosabale said that the country remained a physical slave due to Macaulay education system a
कार्यक्रम में दतात्रेय होसबोले - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आरएसएस मालवा प्रांत के नए भवन का लोकार्पण आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने सोमवार को इंदौर के रामबाग क्षेत्र में किया। इसका नाम सुदर्शन भवन दिया गया है। भवन का निर्माण डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा किया गया है। इस मौके पर होसबोले ने कहा कि मैकाले की शिक्षा प्रणाली और मार्क्सवादी विचारों के कारण देश राजनीतिक स्वतंत्रता के बाद भी भौतिक गुलामी में दशकों तक रहा। समाज को गुलामी के गहरे प्रहार से मुक्त होना चाहिए।

विज्ञापन


संघ के सर कार्यवाह ने कहा कि गुलाम मानसिकता के कारण हिंदुत्व का नकारने, घृणा करने की प्रवृत्ति, बौद्धिक वर्ग, विश्व विद्यालय, मीडिया और पाठ्यक्रमों में वर्षों तक कायम रही। इस प्रवृत्ति के कारण समाज को जिस प्रकार से विकसित होना चाहिए था, वैसा नहीं हो पाया। समाज को समय-समय पर ठीक करने के लिए कई लोगों ने प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


होसबोले ने कहा कि भारतीयता, स्वदेशी, हिंदुत्व को लेकर संघ का आग्रह हमेशा रहा है, क्योंकि एक राष्ट्र के स्वाभिमान की समझ आगे बढ़े। उसके बल पर ही देश विकसित होना चाहिए। देश के स्वाभिमान को यदि हम भूल गए तो देश नाश की तरफ जाएगा, इसलिए स्वतंत्रता के आंदोलन करने वालों ने देश के मौलिक आधार पर ही जोर दिया, लेकिन स्वतंत्रता के बाद देश के स्वाभिमान पर आघात हुआ, इसका अनुभव हम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज ही संघ है
होसबोले ने कहा कि वर्षों तक संघ ने बगैर कार्यालय के काम किया। अब जिला स्तर पर कार्यालय खुलने लगे हैं। यह विचार शुरू से रहा है कि संघ की कोई प्राॅपर्टी न हो। समाज का हर घर संघ का कार्यालय है, क्योंकि समाज ही संघ है। इंदौर का नया भवन भी समाज के कामों के लिए है। समाज में बदलाव के लिए जो प्रशिक्षण दिए जाने चाहिए। उसकी गतिविधियां इस भवन में संचालित होगी। कार्यक्रम का संचालन आरएसएस के प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे ने किया, आभार राकेश सिंह यादव ने माना।


150 लोगों के रहने की क्षमता
इंदौर में बने संघ के नए भवन का निर्माण तीन सालों से हो रहा था। यहां से मालवा प्रांत की गतिविधियां संचालित होंगी। 18 हजार वर्ग फीट जमीन पर बने भवन में रसोई, पार्किंग, 150 लोगों के रहने की क्षमता के कक्ष, प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed