फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dargah shift became a hindrance on the road in Indore, this work was done in heavy police presence

Indore: इंदौर में सड़क में बाधक बनी दरगाह शिफ्ट, भारी पुलिस की मौजूदगी में किया ये काम

Thu, 08 Aug 2024 09:47 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 08 Aug 2024 09:47 AM IST
सार

एडीएम की अनुमति मिलने के बाद पहलेे जेसीबी से दरगाह के उपर लगे शेड हटाए गए। इसके बाद कर्मचारियों ने धीरे-धीरे सब्बल की मदद से दरगाह को हटाना शुरू किया। एक घंटे का समय इस काम मेें लगा।

विज्ञापन
Indore: Dargah shift became a hindrance on the road in Indore, this work was done in heavy police presence
बियाबानी से दरगाह हटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान धर्मस्थल भी बाधक बने हुए है। अब उन्हें भी हटाया जा रहा है या शिफ्ट किया जा रहा है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र बियाबानी मेें गुरुवार सुबह एक दरगाह को शिफ्ट किया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस काम को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह शिफ्ट करने के लिए पहले सहमति भी बना ली गई थी,लेकिन मौके पर कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस बल बुला लिया गया था। दरगाह हटाने के लिए सुबह सात बजे रिमूवल गैंग मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम की अनुमति मिलने के बाद पहलेे जेसीबी से दरगाह के उपर लगे शेड हटाए गए। इसके बाद कर्मचारियों ने धीरे-धीरे सब्बल की मदद से दरगाह को हटाना शुरू किया। एक घंटे का समय इस काम मेें लगा।


इसके बाद दरगाह को सेवाकुंज अस्पताल के समीप शिफ्ट किया गया। इससे पहले इंदौर मेें व्हाइट चर्च मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक एक मजार को दस साल पहलेे रात को हटाया गया था।



खतरनाक मकान हटाया

शहर के खतरनाक मकानों को हटाने के अभियान नगर निगम ने शुरू कर दिया हैै। बुधवार को तीन निर्माणों को तोड़ा गया था। गुरुवार को बड़ा गणपति क्षेत्र में एक खतरनाक मकान हटाया गया। यह मकान 80 साल पुराना है और काफी हिस्सा जर्जर हो चुका था।

मकान हटाने पहुंचे अफसरों को विरोध का सामना भी करना पड़ा। मकान में रह रहे लोगों का कहना था कि यदि पूरा मकान टूट जाएगा तो उन्हें परेशानी होगी। इसके बाद अफसरों ने मकान के सिर्फ खतरनाक हिस्सों को हटाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed