फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cut lemon and throw it in front of Indore Municipal Commissioner's car, complaint lodged in police sta

Indore:इंदौर निगमायुक्त की कार के सामने नींबू काटकर फेंके, थाने में की शिकायत

Wed, 18 Oct 2023 05:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 18 Oct 2023 05:17 PM IST
सार

निगमायुक्त ने सीसीटीवी फुटेज से पता करवाया। उसमें निखिल कुलमी नजर आए। इस घटना की निगम महकमे में चर्चा है कि आखिर मेयर के पूर्व सहयोगी ने निगमायुक्त की गाड़ी के सामने टोना टोटका क्यों किया। 

विज्ञापन
Indore: Cut lemon and throw it in front of Indore Municipal Commissioner's car, complaint lodged in police sta
कार के सामने कटे नींबू - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह की कार के आगे नींबू काटकर टोना टोटका करने का मामला सामने आया है। इस मामले में निगमायुक्त ने संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत की है। एआईसीटीएसएल कार्यालय के बरामदे में खड़े वाहन के सामने नींबू काटने के मामले में मेयर के पूर्व osd सहायक निखिल कुलमी पर आरोप लगे है। उन्हें इस तरह की हरकत करते हुए सुरक्षा गार्डों ने भी देखा।

विज्ञापन


निगमायुक्त को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने तभी कार्यालय में बैठक बुलाई और उसमें कुलमी को भी बुलाया गया। बताते है कि कुलमी ने निगमायुक्त से माफी भी मांगी। अब पुलिस भी इस मामले में जांच में जुटी है।

विज्ञापन

घटना 16 अक्टूबर की है। बताया जा रहा है कि कुलमी कुछ साथियों के साथ नलखेड़ा स्थित मंदिर में हवन करने गए थे। हवन के बाद पंडितों ने कुछ नींबू दिए। उसमें से एक नींबू उन्होंने निगमायुक्त हर्षिका सिंह की कार के सामने काट कर फेंक दिया, हालांकि तब वहां मौजूद कर्मचारियों ने यह बात नहीं बताई, लेकिन एक गार्ड ने निगमायुक्त के स्टाॅफ को नींबू काटने की बात बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निगमायुक्त ने सीसीटीवी फुटेज से पता करवाया। उसमें निखिल कुलमी नजर आए। इस घटना की निगम महकमे में चर्चा है कि आखिर मेयर के पूर्व osd ने निगमायुक्त की गाड़ी के सामने टोना टोटका क्यों किया। इस घटनाक्रम को लेकर कुलमी का पक्ष भी जानना चाहा, लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed