{"_id":"6734af458655fb41790c4e1d","slug":"indore-crime-news-nagar-nigam-officer-wife-died-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी सुनैना, फंदे पर लटके देख पति के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी सुनैना, फंदे पर लटके देख पति के उड़े होश
Wed, 13 Nov 2024 07:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 13 Nov 2024 07:23 PM IST
सार
Indore News: शादी को 6 साल हो गए थे और सुनैना की पढ़ाई के लिए पति ने घर के पास किराए से अलग कमरा ले लिया था।
विज्ञापन
30 साल की सुनैना प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के तुकोगंज इलाके में नगर निगम के सुपरवाइजर की पत्नी सुनैना ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, सुनैना (उम्र 30) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मंगलवार की शाम उसके पति रोहित झमके जब अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटे तो उन्होंने पत्नी को फंदे पर लटके हुए पाया। रोहित तुरंत ही सुनैना को पास के अस्पताल में ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। दोनों पास के एक किराए के मकान में रहते थे ताकि सुनैना पढ़ाई में ध्यान दे सके और उसे किसी तरह की असुविधा न हो।
छह साल हो गए थे शादी को
परिवार और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुनैना पिछले कुछ समय से बीमार थी। एक बीमारी का इलाज करवाया गया था, लेकिन उसके बाद एक और स्वास्थ्य समस्या ने उसे घेर लिया, जिसका उपचार जारी था। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याएं सुनैना के तनाव का कारण बन सकती हैं, लेकिन अभी तक घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार से मिली जानकारी के बाद ही इसके कारणों का सही आकलन हो सकेगा। सुनैना के पति रोहित ने बताया कि उनकी शादी को छह साल हो चुके थे, लेकिन अभी तक उनका कोई बच्चा नहीं था। पति-पत्नी की ये पारिवारिक स्थिति भी उनके तनाव का एक संभावित कारण हो सकती है। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और पढ़ाई का तनाव भी सुनैना के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता था।
18 नवंबर को होना थी जांचें
सुनैना का हाल ही में बीमार होना और बार-बार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना भी उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता था। परिवार के अनुसार, सुनैना की 18 नवंबर को कुछ जांचें होनी थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने यह कदम उठा लिया।