{"_id":"65de070314c346ab4000d4e8","slug":"indore-crime-news-child-abuse-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पांच साल की बच्ची से खाली प्लॉट पर रेप, लहूलुहान हालत में मिली, नशे में था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पांच साल की बच्ची से खाली प्लॉट पर रेप, लहूलुहान हालत में मिली, नशे में था आरोपी
Tue, 27 Feb 2024 09:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:30 PM IST
सार
इंदौर की पाश कालोनी में घटना से भड़के रहवासी, बोले- शहर की सड़कों पर खुलेआम नशा करते हैं गुंडे, नहीं है पुलिस का डर
विज्ञापन
इस खाली प्लाट पर बच्ची के साथ रेप हुआ।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। स्कीम नंबर 136 में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने कॉलोनी के खाली प्लॉट पर दोपहर दो बजे बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। उसे भागता देख मां का ध्यान गया और रहवासियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
घर से बच्ची को उठाया
बदहवास मां ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और वह पास में ही कुछ काम कर रही थी। जब उसने आरोपी को भागते देखा तो तुरंत दौड़कर बच्ची के पास आई। बच्ची सड़क के किनारे घायल पड़ी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ा और उसकी पिटाई करके उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे
पुलिस के साथ पहुंची जांच टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले। बच्ची को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत में अभी सुधार है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई घटना से सहम गए रहवासी
स्कीम नंबर 136 शहर की एक पॉश कॉलोनी है। दिनदहाड़े हुई घटना से रहवासी भी सहम गए हैं और उनका कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। अब तो बच्चों के बाहर खेलने में भी डर लगता है।
खुलेआम नशा करते हैं गुंडे
रहवासियों ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में नशा बहुत अधिक बढ़ गया है। जब हमने आरोपी को पकड़ा तो वह भी नशे में ही लग रहा था। क्षेत्र की सड़कों पर गुंडे खुलेआम नशा करते हैं, लेकिन पुलिस का कोई डर नहीं है। यदि इसी तरह से नशा बढ़ता गया तो अपराध भी बढ़ते जाएंगे।
