फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple News: Sonam was searched at two places based on the location of the scooter, and was also search

Indore Couple News:स्कूटर की लोकेशन के आधार पर दो स्थानों पर सोनम की खोज, डेढ़ सौ मीटर खाई में भी तलाश

Thu, 05 Jun 2025 06:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Jun 2025 06:40 PM IST
सार

राजा और सोनम द्वारा लिए गए किराए के स्कूटर के जीपीएस डेटा से पता चलता है कि वाहन वाइसावडोंग पार्किंग स्थल के आसपास 18 मिनट तक घूमता रहा, जिसमें एडी व्यू पॉइंट के पास दो मिनट का ठहराव था।

विज्ञापन
Indore Couple News: Sonam was searched at two places based on the location of the scooter, and was also search
शिलांग में लापता सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा का शव मिलने के तीन दिन बाद भी सोनम का पता नहीं चला है। उसकी खोज वाइसावडोंग, एडी व्यू पाइंट पर हो रही है,क्योंकि राजा और सोनम द्वारा लिए गए किराए के स्कूटर के जीपीएस डेटा से पता चलता है कि वाहन वाइसावडोंग पार्किंग स्थल के आसपास 18 मिनट तक घूमता रहा, जिसमें एडी व्यू पॉइंट के पास दो मिनट का ठहराव था। इस कारण अधिकारियों ने तलाशी प्रयासों को इन दो स्थानों पर केंद्रित किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: शिलांग के होम स्टे में रुके थे राजा और सोनम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम की वजह से सोनम राघुवंशी की तलाश में जुटी टीम को गुरुवार भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दो सप्ताह पहले लापता सोनम और उसके पति राजा को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था और दोपहर में परिजनों ने उसने बात की थी।

 

सोनम की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम ने वाइसावडोंग और व्यू पॉइंट पर रैपलिंग उपकरण लगाए है। एक सदस्य लगभग डेढ़ सौ मीटर गहराई में उतरे, लेकिन खराब दृश्यता और फिसलन भरी चट्टानों के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। वहां भी सोनम का पता नहीं चला।

 

एनडीआरएफ के अफसरों का कहना है कि वाइसावडोंग का खड़ा पहाड़ी क्षेत्र भारत में हमने कहीं नहीं देखा है। घने जंगल, कम दृश्यता और फिसलन भरी चट्टानें इसे बहुत मुश्किल बनाती हैं। यहां ड्रोन भी प्रभावी ढंग से उड़ान नहीं भर पा रहे है। बार-बार मौसम खराब होने के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed