फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: Raja and Sonam stayed in a homestay in Shillong, CCTV footage surfaced

Indore Couple Missing News: शिलांग के होम स्टे में रुके थे राजा और सोनम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Thu, 05 Jun 2025 02:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Jun 2025 02:55 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम नजर आ रहे है। तब उन्होंने सफेद रंग के कपड़े है। यह फुटेज तब का है जब उन्होंने होम स्टे में चेक-इन किया था। दूसरे दिन वे सुबह टूरिस्ट स्पाॅट को देखने निकले थे। तब दोपहर में सोनम की उसकी सास से फोन पर बात भी हुई थी।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: Raja and Sonam stayed in a homestay in Shillong, CCTV footage surfaced
सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम लाल घेरे में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग के पर्यटन क्षेत्र के डबल डेकर रूट के खाई वाले हिस्से के जिस होम स्टे में 23 मई को इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रुके थे। उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उनके हाथ में सामान भी नजर आ रहा है। बता दें, राजा का शव 11 दिन बाद मिला था और 13 वें दिन 4 जून का उनका इंदौर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि पत्नी सोनम रघुवंशी के बारे में 15 वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें: शिलांग में राजा की हत्या करने वालों की संख्या एक से ज्यादा, जैकेट की फोरेंसिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम को तलाश रही पुलिस और खोजी दल ने इस सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया है। इस होम स्टे में राजा और सोनम ने बैग रखे थे और फिर वे घूमने निकल गए थे। वे दोबारा होम स्टे में लौट कर नहीं आए, क्योंकि उसके बाद सोनम और राजा लापता हो गए थे। 11 वें दिन राजा का शव डबल डेकर रूट के पार्किंग यार्ड के नीचे डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में मिला था, जबकि सोनम अभी भी लापता है। सोनम की खोजबीन वाइसावडोंग के पहाड़ी क्षेत्र में तलाश हो रही है।


ये भी पढ़ें-शादी-हनीमून, हत्या, किस हाल में राजा की 'रानी', यह सवाल अनसुलझे; क्यों जुड़ा बांग्लादेश का नाम?

सफेद रंग के कपड़े पहने थे
सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम नजर आ रहे हैं। तब उन्होंने सफेद रंग के कपड़े पहने थे। यह फुटेज तब का है जब उन्होंने होम स्टे में चेक-इन किया था। दूसरे दिन वे सुबह टूरिस्ट स्पाॅट को देखने निकले थे। तब दोपहर में सोनम की उसकी सास से फोन पर बात भी हुई थी। सोनम ने तब कहा था कि वहां खाने पीने के लिए ज्यादा चीजें नहीं है। उपवास होने के कारण सोनम ने एक दुकान पर काॅफी पी थी, लेकिन सोनम को काफी अच्छी नहीं लगी थी और उसने फेंक दी थी। खराब काॅफी को लेकर राजा की दुकानदार से बहस भी हुई थी। उसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए थे। 

इस घटना से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें-https://www.amarujala.com/tags/Indore-Couple-Missing

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed