फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: Raja was killed with a sharp weapon, family left for Indore with the body

Indore Couple Missing News: धारदार हथियार से मारा था राजा को, परिजन शव लेकर इंदौर रवाना

Tue, 03 Jun 2025 10:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Jun 2025 10:39 PM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले है। लाश को ठिकाने लगाने के लिए खाई में फेंका गया है। इससे शरीर की हड्डियां भी टूट गई थी। उधर राजा का शव शिलांग से इंदौर के लिए परिजन लेकर निकले है। मंगलवार दोपहर तक शव इंदौर आ सकता है।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: Raja was killed with a sharp weapon, family left for Indore with the body
सोनम और राजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मेघालय की राजधानी शिलांग के पर्यटन क्षेत्र में इंदौर के राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या की गई थी। हत्या में पेड़ काटने के औजारों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया और लाश को गहरी खाई में फेंक दिया गया था। राजा का शव 11 दिन बाद सोमवार को मिला था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। परिजन शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए, वे बुधवार को इंदौर पहुंच सकते हैं।  उधर, राजा की पत्नी सोनम का 12 वें दिन भी पता नहीं चला। राजा के परिजनों ने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें: शिलांग डबलडेकर रूट की खाई में 11वें दिन मिला राजा का शव, सोनम की तलाश तेज; हनीमून के लिए गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन



राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। लाश को खाई में फेंकने से शरीर की हड्डियां भी टूट गई थीं। यह बात  शिलांग एसपी विवेक सिम ने बताई है।शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे। पुलिस ने राजा की हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया है। पुलिस तात्कालिक विवाद के चलते हत्या की वजह मान रही है।


सोनम का नहीं चला पता
मंगलवार को पहले सोनम की खोज पार्किंग यार्ड वाले हिस्से में दो किलोमीटर के दायरे में की गई। खोज दल में 70 से ज्यादा सदस्य शामिल थे। इसके अलावा ड्रोन की मदद भी ली गई, लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस अफसरों ने दूसरे स्थानों पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली है।
 
कुछ देर के लिए व्यू पाइंट पर रुकी थी स्कूटी


पुलिस अधिकारियों ने जीपीएस ट्रैकर के जरिए पता लगाया है कि किराए पर ली गई स्कूटी एडी व्यू पाॅइंट पर रुकी थी। इसके चलते वहां भी सोनम की तलाश की गई। इस क्षेत्र में एक झरना भी है। वहां भी ड्रोन की मदद से खोजबीन की गई, जबकि राजा का शव वेइसाडोंग में मिला है। परिजनों ने आशंका जताई है कि स्थानीय लोगों ने ही राजा की हत्या की है। जिस स्थान पर राजा रघुवंशी की लाश मिली है। वहां से फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सबूत जुटाए हैं। शव काफी शत-विक्षत हो चुका था। जांच के लिए राजा के नाखून के सैंपल भी लिए गए हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि घटना स्थल से स्कूटर 25 किलोमीटर आगे तक कैसे चला गया। वहां तक उसे आखिर कौन ले गया? 


सोनम का अपहरण किया?
आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय लोगों से विवाद के बाद राजा को खाई से नीचे फेंक दिया गया होगा और सोनम को बदमाश अपहरण कर दूसरी जगह ले गए होंगे। पुलिस पार्किंग स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपी अभी अज्ञात है। पुलिस लूट और तात्कालिक विवाद के बाद हत्या मानकर इस मामले की कड़िया जोड़ने का प्रयास कर रही है।

दवा राजा की निकली
खाई में मिले राजा के शव के पास एक दवा भी मिली है। परिजनों ने कहा कि राजा को एसिडिटी की शिकायत रहती है। वह दवा उसकी ही होगी। सोनम और राजा के पास तीन मोबाइल फोन थे। वे तीनों अब तक नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है।


खराब काॅफी को लेकर राजा की हुई थी दुकानदार से बहस
यह भी पता चला है कि राजा और सोनम जब खाई में उतरे थे तो उन्होंने कॉफी और केला खाया था। सोनम को काॅफी अच्छी नहीं लगी थी। इस कारण राजा ने दुकानदार से बहस की थी। पुलिस दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है। राजा के शव के पास एक महिला का सफेद टी शर्ट भी मिली है। पुलिस यह भी पता कर रही टी शर्ट सोनम की है या किसी ने खाई में फेंक दी। फिलहाल पुलिस का फोकस सोनम को खोजने पर है। उसके मिलने के बाद पूरे मामले की गुत्थी सुलझ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed