फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Councilor Rubina, who boycotted Vande Mataram, reached the police station, police officers took her st

Indore: वंदे मातरम का बहिष्कार करने वाली पार्षद रुबीना पहुंची थाने, पुलिस अफसरों ने लिए बयान

Tue, 14 Apr 2026 01:17 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 14 Apr 2026 01:17 PM IST
सार

 बजट सम्मेलन में राष्ट्रीय गीत के विरोध का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। इस विवाद में घिरीं कांग्रेस पार्षद रुबीना खान मंगलवार को एम.जी. रोड थाने पहुंचीं, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
Indore: Councilor Rubina, who boycotted Vande Mataram, reached the police station, police officers took her st
बयान दर्ज कराती पार्षद रुबीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नगर निगम सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का विरोध करने वाली पार्षद रुबीना को पुलिस अफसरों ने थाने तलब किया। मंगलवार दोपहर वे अपने पति इकबाल खान व बेटे के साथ थाने पहुंचीं और अपने बयान दर्ज कराए। जांच के बाद पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर सकती है। पुलिस ने शिकायत के बाद सभापति व पार्षदों के बयान लिए हैं। इसके अलावा नगर निगम बजट सम्मेलन की रिकॉर्डिंग भी ज़ब्त की गई है।

विज्ञापन


वंदे मातरम विवाद मामले में कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने एम.जी. रोड थाने पर बयान दर्ज कराए। दो घंटे से ज्यादा देर तक पुलिस अफसरों ने उनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की। यह मामला बजट सम्मेलन में वंदे मातरम नहीं गाने से उपजे विवाद की शिकायत से जुड़ा है, जिसके चलते पार्षद को थाने आना पड़ा।पार्षद रुबीना मंगलवार दोपहर अपने पति इकबाल खान के साथ एम.जी. रोड थाने पहुंची थीं और एसीपी विनोद दीक्षित के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


वंदे मातरम को लेकर रुबीना ने कहा था, हम अल्लाह की इबादत करते हैं। हमारे कुरान में सिर्फ अल्लाह की इबादत की इजाजत है। वंदे मातरम का मतलब है मां की इबादत करना। हम अपनी मां की भी इबादत नहीं करते, हमारे कुरान में इसकी मनाही है। इसके अलावा उन्होंने अपनी ही पार्टी (कांग्रेस) को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में उनके निष्कासन का प्रस्ताव शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजा है। अभी तक उस पर फैसला नहीं हो पाया है। हालांकि, बाद में रुबीना ने अपनी बातों पर खेद व्यक्त करते हुए कहा था कि गुस्से में उनके मुंह से ये बातें निकल गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed